फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Employees were made aware in the railway colony

Varanasi News: रेलवे कॉलोनी में कर्मचारियों को किया जागरूक

Sat, 26 Apr 2025 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Employees were made aware in the railway colony
विश्व मलेरिया दिवस पर शुक्रवार को कैंट स्थित रेलवे कॉलोनी में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य मच्छर जनित बीमारियों, विशेष रूप से मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करना और इससे बचाव के उपायों को प्रभावी रूप से अपनाना था।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत वाराणसी रेल कॉलोनी के स्वास्थ्य केंद्र से की गई, जहां बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी, उनके परिवारजन और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। इस दौरान वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी श्रीकृष्ण मोहन मिश्रा ने कहा कि मलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी है।
विज्ञापन


मोटू-पतलू ने भी किया जागरूक
विशेष आकर्षण रही बच्चों के लिए आयोजित जागरूकता गतिविधियां, जिनमें लोकप्रिय कार्टून पात्र मोटू के माध्यम से मलेरिया से बचाव के संदेश दिए गए। मोटू जैसे प्रिय चरित्र के जरिए बच्चों को स्वच्छता, मच्छरदानी के उपयोग और पानी जमा न होने देने जैसे विषयों को सरल और मनोरंजक ढंग से समझाया गया। यह प्रयास बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा और संदेश प्रभावशाली ढंग से पहुंचा। उधर, कैंट स्टेशन पर अपने साप्ताहिक निरीक्षण के दौरान रेल अधिकारियों ने विकास कार्यों को समय से पूरा करने पर जोर दिया। प्लेटफार्मों की साफ-सफाई का भी हाल जाना। इसके साथ सर्कुलेटिंग एरिया व यात्री हाल को भी देखा, स्टॉल संचालकों को हिदायत दी कि गर्मी में ठंडा के नाम पर किसी भी कीमत पर रेल नीर को ऊंचे दामों में न बेचा जाए। रोपवे कार्य की प्रगति की जानकारी ली। स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed