फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Employees picket in protest against examination for promotion

प्रमोशन के लिए परीक्षा के विरोध में कर्मचारियों का धरना

Thu, 09 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Employees picket in protest against examination for promotion
आईआईटी बीएचयू में प्रमोशन के लिए परीक्षा पास करने के आईआईटी बीएचयू प्रशासन के फैसले के विरोध में कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को निदेशक कार्यालय पर धरना दिया। फैसले के विरोध में नारेबाजी कर इसे वापस लेने की मांग की। करीब दो घंटे बाद आईआईटी बीएचयू प्रशासन की ओर से इस पर नियमानुसार वापस लेने की बात कही गई, तब जाकर कर्मचारियों का धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

संस्थान में करीब 150 कर्मचारियों को प्रमोट करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह परीक्षा का आदेश जारी किया गया था। यह भी कहा गया था कि परीक्षा के साथ भी संबंधित कर्मचारी की स्नातक स्तर पर 55 प्रतिशत की शैक्षणिक योग्यता भी होनी चाहिए। कर्मचारियों का कहना था कि नौकरी देते समय ही यह शर्त क्यों नहीं लागू की गई। अब इस तरह का फैसला उचित नहीं है। कर्मचारियों से बातचीत करने आए रजिस्ट्रार राजन श्रीवास्तव और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के डीन प्रो. राजीव प्रकाश ने परीक्षा संबंधी आदेश को वापस लेने और प्रमोशन के नियमों से जुड़ी समस्याओं पर 15 दिसंबर को कर्मचारियों संग बैठक की बात कही। इसके बाद ही कर्मचारियों ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed