फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Emergency will shift in super specialty block

सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में शिफ्ट होगी इमरजेंसी

Wed, 13 Oct 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Emergency will shift in super specialty block
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी इसी महीने सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में शिफ्ट होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी कर चालू माह के अंतिम सप्ताह में इसे अमली जामा पहना दिया जाएगा। ऐसा इमरजेंसी का कायाकल्प कराने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में इन दिनों कायाकल्प के तहत ओपीडी से लेकर इमरजेंसी में काम चल रहा है। इसमें पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत के साथ जरूरी उपकरणों को भी मंगाया जाना है। जबकि ओपीडी के कमरों में मरम्मत चल रही है। इमरजेंसी में कायाकल्प के कामों में परेशानी न हो, इसके लिए इसे सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। एसएसबी में इसके लिए बने कमरों में ऑक्सीजन गैस की पाइप लाइन भी लगाई जाएगी। इसके अलावा इमरजेंसी में होने वाली जांच भी आपात स्थिति में यहीं पर कराई जाएगी। अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि एसएसबी में भूतल पर पाइप लाइन लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया चुका है। जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी कर इमरजेंसी एसएसबी में शिफ्ट की जाएगी। उधर, बीएचयू नेफ्रोलॉजी विभाग की ओपीडी अब सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में चलाई जाएगी। इसके अलावा वार्ड, लैब को भी अस्थायी रूप से यहीं शिफ्ट किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि नेफ्रोलॉजी ओपीडी एसएसबी बिल्डिंग में भूतल पर जी-30 से जी-33 में जबकि वार्ड और लैब ए ब्लॉक में तीसरे तल पर चलेगी। इसके अलावा हिमेटोलॉजी, रयूमेटोलॉजी, थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया की ओपीडी भी कमरा नंबर 210-213-213 की जगह क्रमश: 210-210 और 212 में स्थानांतरित हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed