फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Emergency 1975: BJP honored 13 jailed democracy fighters

Emergency 1975: जेल में बंद रहे 13 लोकतंत्र सेनानियों को भाजपा ने किया सम्मानित

Wed, 26 Jun 2024 06:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Emergency 1975: BJP honored 13 jailed democracy fighters
भाजपा ने बुधवार को आपातकाल के समय जेल में रहे 13 लोकतंत्र सेनानियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि 25 जून 1975 लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन था।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी को सांसद पद से अयोग्य घोषित किया गया। इस पर सत्ता की भूख के चलते उन्होंने लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए अनैतिक रूप से आपातकाल लगाकर अनेक पाबंदियां लगा दीं। प्रेस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। किसी को आपातकाल के विरुद्ध बोलने की आजादी नहीं थी। इस दौरान काशी हिंदू विश्वविद्यालय में लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। पूर्व मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर के नाले में छिपी पुलिस ने खुली सड़क पर गुप्त मीटिंग के आरोप में मुझे जेल में डाल दिया। देश की जनता को यह जानना जरूरी है कि खुली सड़क पर कैसी गुप्त मीटिंग हो सकती है।
विज्ञापन

उस दौरान जेलों में गंभीर यातनाएं दी जाती थीं। भोजन में मूली का साग, दाल का पानी और रोटियां मिलती थीं। फिर भी आपातकाल के विरोध में पूरा देश खड़ा रहा और साढ़े छह वर्षों के बाद देश में लोकसभा के चुनाव हुए। देश में 21 महीने तक आपातकाल लागू रहा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर, पवन सिंह, जगदीश त्रिपाठी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed