फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ELIXIR FEST Two groups of students clashed in the event of IMS BHU during Gajendra Chauhan stage show

बवाल की भेंट चढ़ा ELIXIR फेस्ट: IMS-BHU के इवेंट में छात्रों के दो गुट भिड़े, गजेंद्र चौहान का स्टेज शो रोका

Thu, 29 Sep 2022 11:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Sep 2022 11:28 PM IST
सार

बीएचयू में सामाजिक विज्ञान और एमबीबीएस छात्रों के बीच बुधवार रात मारपीट हो गई। स्वतंत्रता भवन सभागार में डॉक्टरों के गीत-संगीत कार्यक्रम के दौरान मारपीट में दो छात्र घायल हो गए। 

विज्ञापन
ELIXIR FEST Two groups of students clashed in the event of IMS BHU during Gajendra Chauhan stage show
स्वतंत्रता भवन सभागार के बाहर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में सामाजिक विज्ञान और एमबीबीएस छात्रों के बीच बुधवार रात मारपीट हो गई। स्वतंत्रता भवन सभागार में डॉक्टरों के गीत-संगीत कार्यक्रम के दौरान मारपीट में दो छात्र घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची लंका पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया। 

विज्ञापन


प्राक्टोरियल बोर्ड के अनुसार घायल एक छात्र ने शिकायत की है। घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपी छात्रों को भी चिन्हित किया जा रहा है। पीड़ित छात्रों ने बताया कि 'इसमें तेरा घाटा' फेम गजेंद्र वर्मा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कहासुनी शुरू हो गई। हंगामा बढ़ने लगा तो गजेंद्र वर्मा स्टेज से उतरकर अंदर चले गए।

विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ और बदतमीजी का आरोप

भावी चिकित्सकों ने आरोप लगाया कि सोशल साइंस के छात्रों ने छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। रोकने पर बवाल बढ़ गया था।  गुरुवार को पीएचडी के छात्र ने लंका थाने में तहरीर दी है। छात्र के अनुसार एलिग्जिर फेस्ट में वह पांच दोस्तों के साथ गया था। वहां पर कुछ छात्र नशे में धुत थे और छात्राओं से छेड़छाड़, बदतमीजी की। इसके चलते विवाद शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र का आरोप है कि उसने जब बीच-बचाव किया तो उस पर हॉकी और डंडे से वार किया गया। उसके सिर, मुंह और पीठ पर चोट आई हैं। लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed