फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Elephant herd return back to century area after terror in villages in sonbhadra

गांवों में आतंक मचाने के बाद वापस सेंचुरी एरिया पहुंचा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Thu, 05 Nov 2020 09:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 05 Nov 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
Elephant herd return back to century area after terror in villages in sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सोनभद्र जिले में छत्तीसगढ़ के सेंचुरी एरिया से भटक कर आए हाथियों के झुंड वापस सेंचुरी एरिया में लौट गया। हाथियों ने जरहां और बभनी वन रेंज के कई गांवों के किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया था। हाथियों के सेंचुरी एरिया में जाने के बाद ग्रामीणों व वन कर्मियों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सेंचुरी एरिया से भटक कर आए हाथियों के झुंड ने सप्ताह भर बभनी व जरहां रेंज में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया, वहीं उनके घरों को भी क्षतिग्रस्त किया। जरहां वन रेंज के नेमना गांव में हाथियों के झुंड ने एक सात वर्षीय मासूम बच्ची सुनैना को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन



हाथियों ने में रम्पाकुरर, डूमरहर, मंगरमाड, नवाटोला, नेमना, झापर, चरचरी, केसारी, घटाकुड बभनी, गिरवानी समेत कई गांवों में काफी संख्या में किसानों की फसलों को नुकसान किया। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत थी। हाथियों के सेंचुरी एरिया में चले जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ चरचरी रेंज के वन दरोगा शंखलाल ने बताया कि बुधवार को हाथियों के झुंड को किसी प्रकार से सेंचुरी एरिया में भेजा गया है। सभी हाथी पिंगला सोनहट के रास्ते सेंचुरी एरिया में पहुंच गए हैं। इधर बभनी रेंज के वन दरोगा ठेगूराम ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में हाथियों का कोई पता नहीं लगा है।

छत्तीसगढ़ के वनकर्मियों से वार्ता भी की गई। वनकर्मियों ने बताया कि हाथियों का झुंड सेंचुरी एरिया में पहुंच चुका है। ग्रामीणों को अभी भी हाथियों का डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी फिर गांव में न आ जाएं। वनकर्मियों का कहना है कि हाथियों के जाने के बाद भी टीम निगरानी में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed