{"_id":"62460573d4067031165c5342","slug":"electricity-workers-will-remain-adamant-on-going-on-mass-casual-leave-varanasi-news-vns6459678123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर जाने पर अडिग रहेंगे बिजली कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर जाने पर अडिग रहेंगे बिजली कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को भिखारीपुर स्थित बिजली विभाग के एमडी कार्यालय के बाहर सभा की। जहां अभियंताओं ने विभाग द्वारा अवकाश स्वीकृति पर रोक लगाने के बावजूद चार से छह अप्रैल तक सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर जाने की घोषणा पर अडिग रहने का निर्णय लिया।
क्षेत्रीय सचिव जगदीश पटेल ने मौजूदा समय में उत्पाद लॉस को जनता पर वित्तीय भार बताते हुए चिंता जताई। केंद्रीय उप महासचिव नीरज बिंद ने बताया कि शीर्ष प्रबंधन मेंकुप्रबंधन से डिस्कॉम में मीटर की किल्लत है। अभियंता संघ के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौरसिया ने बताया कि अरबों रुपये खर्च करने के बाद भी ईआरपी, विभागीय कार्यप्रणाली पर खरा साबित नहीं हो रहा है। समुचित प्रशिक्षण नहीं होने के बावजूद दबाव डालकर ईआरपी पर कार्य करने के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया। सभा में जगदीश पटेल, अविनाश, नीरज बिंद, चंद्रशेखर चौरसिया, जगदीश पटेल, सुनील कुमार यादव, गुलाब, मनोज कुमार, सुनील, चंद्रेश उपाध्याय, बीके सिंह, सर्वेश विश्वकर्मा, प्रमोद गुप्ता, भारत भूषण, शिवेंद्र, शैलेंद्र, उपेंद्र, जफर, प्रमोद, प्रकाश देव, राहुल गुप्ता, रोहन आदि उपस्थित रहे।