Electricity workers strike: वाराणसी के डीएम का राहतभरा ट्वीट, बिजली उपकेंद्रों पर इन नंबरों से करें संपर्क
वाराणसी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे पेयजल का जबरदस्त संकट हो रहा है। इसी क्रम में वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने राहत भरा ट्वीट किया है।
विस्तार
वाराणसी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। हड़ताल का असर अब आम जन जीवन पर भी पड़ने लगा है। वाराणसी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे पेयजल का जबरदस्त संकट हो रहा है। बिजली गुल होने से नाराज पांडेयपुर के लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करके नारेबाजी की।
इसी क्रम में वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने राहत भरा ट्वीट किया है। डीएम ने ट्वीट करके लिखा- 'बिजली हड़ताल के दौरान विद्युत सब स्टेशनों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आज बिजली विभाग की हड़ताल को देखते हुए 132 के0 वी0 उपकेंद्र विद्युत राजा तालाब वाराणसी निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश। जिलाधिकारी के इस ट्वीट से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।'
आज बिजली विभाग की हड़ताल को देखते हुए 132 के0 वी0 उपकेंद्र विद्युत राजा तालाब वाराणसी निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश। @CMOfficeUP pic.twitter.com/KbOGSHzs9R
विज्ञापन विज्ञापन— DM VARANASI (@Varanasi_DM) March 18, 2023
आज बिजली विभाग की हड़ताल को देखते हुए 132 के0 वी0 उपकेंद्र विद्युत राजा तालाब वाराणसी निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश। @CMOfficeUP pic.twitter.com/KbOGSHzs9R
— DM VARANASI (@Varanasi_DM) March 18, 2023
Trying to sort out the faults and start power supply. Administration is continuously working. Despite our best efforts, some inconvenience is faced by residents of some localities we are on the job
— DM VARANASI (@Varanasi_DM) March 18, 2023
प्रशासनिक अधिकारियों के नाम और नंबर जारी
जिले में बिजली कर्मिंयों ने हड़ताल पर जाने के साथ ही अपने फोन भी बंद कर दिए हैं।व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके उसके लिए जिले के बिजली उपकेंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों के नाम और नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। जिससे कि आम जनता इनसे बात करके अपनी समस्या बता सकें।
प्रशासनिक अधिकारियों के नाम और नंबर जानने के लिए यहां क्लिक करें