फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity workers raised slogans and demonstrated against privatization

Varanasi News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने की नारेबाजी, प्रदर्शन

Fri, 24 Jan 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers raised slogans and demonstrated against privatization
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने की नारेबाजी, प्रदर्शन
विज्ञापन

-काली पट्टी बांधकर विरोध पर उतरे, दो दिन जारी रहेगा विरोध
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में बिजली के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को बिजलीकर्मियों ने कालीपट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। भिखारीपुर स्थित हनुमान मंदिर पर कर्मचारियों ने नारेबाजी की। अभी दो दिन तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी के साथ ही जूनियर इंजीनियर्स, अभियंता शामिल हुए। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति की ओर से कबीरचौरा पर निजीकरण के विरोध में नुक्कड़ सभा की गई। इसमें व्यापारी भी शामिल हुए। मीडिया सचिव अंकुर पांडेय ने बताया कि सरकार द्वारा निजीकरण का फैसला वापस न लेने तक संघर्ष जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन में माया शंकर तिवारी, राजेंद्र सिंह, मदन श्रीवास्तव, अनिल शुक्ला, अवर अभियंता संजय कुमार, जमुना प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे। उधर विद्युत मजदूर संगठन,उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल अध्यक्ष इंद्रेश कुमार राय के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्वांचल उपाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि वर्ष 2000 के समझौते के अनुसार राज्य विद्युत परिषद का पुनर्गठन किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed