{"_id":"6243633aaec95552e67efcff","slug":"electricity-workers-boycotted-the-work-accusing-the-government-of-arbitrariness-varanasi-news-vns6456348103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, सरकार पर लगाया मनमानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, सरकार पर लगाया मनमानी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों ने दूसरे दिन भी मंगलवार को भिखारीपुर स्थित एमडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बिजलीकर्मियों ने सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया।
विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के संतोष वर्मा और संजय भारती ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट पर बिजली कर्मचारियों और उपभोक्ताओं से कोई राय नहीं ली गई है। नीरज बिंद ने कहा कि औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए निजीकरण की कवायद की जा रही है। विरोध करने वालों में सर्वेश कुमार विश्वकर्मा, जिउतलाल, राजेंद्र सिंह, संतोष वर्मा, मदन श्रीवास्तव, रामकुमार झा, अनिल कुमार, संजीव राम, प्रमोद कुमार, संजय भारती, नीरज बिंद, हेमंत श्रीवास्तव, रत्नेश सेठ, गुलाबचंद, विवेक मिश्र, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
-----
बिजली कर्मियों की छुट्टियां रद्द
डिस्कॉम प्रशासन ने बिजली विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। इस बाबत पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को निर्देश दिया गया है। स्टॉफ अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि विभाग ने बिजली विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। कार्य स्थल से नदारद रहने पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अभियंता संघ ने आगामी अप्रैल सप्ताह में सामूहिक अवकाश पर जाने का एलान किया था।