फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity workers are angry over the abolition of 5600 posts in LESA.

Varanasi News: लेसा में 5600 पद समाप्त करने से बिजली कर्मियों में आक्रोश

Tue, 28 Oct 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers are angry over the abolition of 5600 posts in LESA.
वाराणसी। जिले के बिजलीकर्मियों ने 334वें दिन सोमवार को निजीकरण का जमकर विरोध किया। उन्होंने राजधानी सहित प्रदेश की बिजली व्यवस्था बेपटरी होने से बचाने के लिए मुख्यमंत्री से अपील किया। कहा कि रिस्ट्रक्चरिंग के नाम पर लेसा (लखनऊ विद्युत संपूर्ति प्रशासन) में 5600 पद समाप्त किए जाने से हर वर्ग के बिजली कर्मियों में आक्रोश है। संघर्ष समिति ने कहा कि लखनऊ में बिजली व्यवस्था में लगातार गुणात्मक सुधार हो रहा है। लेकिन निजीकरण के लिए मनमाना प्रयोग कर लखनऊ की बिजली व्यवस्था को पटरी से उतारने की कोशिश की जा रही है। संघर्ष समिति ने कहा कि बिजली कर्मियों से बिना विचार विमर्श किए केवल निजीकरण की पृष्ठभूमि बनाने के लिए हजारों की तादाद में सभी वर्गों के पदों को समाप्त किया जा रहा है। सभा में ओपी सिंह, जिउतलाल, संदीप कुमार, अंकुर पांडेय आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed