{"_id":"614793be8ebc3ecdff6c52a6","slug":"electricity-wires-will-be-removed-from-above-schools-varanasi-news-vns6125718113","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों के ऊपर से बिजली के तारों को हटाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों के ऊपर से बिजली के तारों को हटाया जाएगा
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के ऊपर से निकली विद्युत लाइनों को जल्द हटाया जाएगा। पिछले दिनों परिषदीय विद्यालयों के ऊपर व पास से निकली विद्युत लाइन की खबर अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी। इसकी जानकारी के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यालयों के चिन्हांकन कर बिजली के खंभे व तार हटाने का प्रस्ताव तैयार कर बिजली विभाग को देने की तैयारी में जुट गया है।
सरकारी स्कूलों के ऊपर से निकली विद्युत लाइनों से हादसे का खतरा बना रहता है। खतरे के बीच बच्चे कई सालों से ऐसे ही पढ़ाई करने को मजबूर हैं। कई बार यह लाइनें हटवाने की मांग उठी चुकी है, लेकिन विभागीय अफसर अनदेखी करते हैं। अमर उजाला में 16 सितंबर को खबर प्रकाशित होने पर बीएसए से इसे गंभीरता से लिया है। इसके बाद स्कूल परिसर से गुजरे बिजली के तारों व खंभे हटवाने के लिए विभाग ने टीम गठित कर ऐसे स्कूलों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है, जिन विद्यालयों के ऊपर से बिजली के तार गए हैं।
विद्यालयों के पास बने बिजली के खंभे और तारों को जल्द हटाने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए टीम का गठन भी हो गया है। चिन्हांकन के बाद स्कूल परिसर के ऊपर से निकलीं विद्युत लाइनें शिफ्ट कराईं जाएंगी।
विज्ञापन
- राकेश सिंह, बीएसए