फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity department's stick will run on big defaulters after Holi

होली के बाद बड़े बकाएदारों पर चलेगा बिजली विभाग का डंडा

Sat, 12 Mar 2022 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity department's stick will run on big defaulters after Holi
बिजली विभाग के एमडी के निर्देश पर बिजली विभाग ने बड़े बकाएदारों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक होली के बाद बिजली बिल की वसूली शुरू की जाएगी। कार्रवाई के पहले चरण में 10 लाख से ऊपर के बकाएदारों से शुल्क जमा करने को कहा जाएगा। भुगतान में देरी पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव बाद वित्तीय वर्ष 2021-22 की शुल्क उगाही को लेकर बिजली विभाग सक्रिय हो गया है। बिजली विभाग करोड़ों रुपये के बकाएदारों को बिजली भुगतान की सूची तैयार करने के साथ ही उन्हें बिल जमा करने की के लिए ताकीद करने लगा है। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पर एक करोड़ 96 लाख बकाया है। इस अस्पताल का एक माह का बिजली का खर्च 30 से 35 लाख रुपये आता है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने बिल का रिक्वायरमेंट भेज दिया है। बिजली बिल विवाद को लेकर उपभोक्ता कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाली कैंटोंमेंट की गैरीसन इंजीनयर के कोर्ट में टर्न डाउन होने के बाद बकाया सात करोड़ का भुगतान करना होगा। बिजली विभाग के दीपक अग्रवाल के मुताबिक इसके दुर्ग अभियंता प्रयागराज में बैठते हैं। उन्हें भुगतान के लिए पत्र लिखा है। हालांकि मामले की जानकारी यहां के जेई को भी दे दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर बकाएदार एक साथ बिल का भुगतान नहीं कर सकता तो किस्तों में भी भुगतान कर सकता है। वीडीए पर स्ट्रीट लाइट समेत अन्य बिजली खर्च का 45 लाख बकाया है। पीडब्ल्यूडी विभाग पर सर्किट हाउस के पास कालोनी का बिजली बिल करीब एक करोड़ रुपये बकाया है। कोविड संक्रमण काल के दौरान बीएचयू में बनाए गए डीआरडीओ अस्पताल पर सात करोड़ बिजली का बिल बकाया है। इसका भुगतान दीनदयाल अस्पताल को देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के बाद बिजली विभाग के 10 लाख से अधिक के बकाएदारों को चिह्नत कर कार्रवाई की जाएगी। कई बकाएदारों को बिजली बिल भुगतान करने को कहा है। भुगतान नहीं होने पर बिजली काट दी जाएगी।

- दीपक अग्रवाल, नगरीय विद्युत वितरण मंडल द्वितीय
बिजली विभाग के एमडी ने की बैठक
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने शुक्रवार दोपहर बिजली विभाग के समस्त अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक की। बैठक में गर्मी के दिनों में बिजली की समस्या के निदान पर विचार विमर्श हुआ। एमडी ने अधिकारियों को तेजी से मेंटेनेंस का कार्य निपटाते हुए आवश्यक सामग्रियों की सूची मांगी। कहा गर्मियों में फीडर और ट्रांसफार्मर लोडिंग जांच करने के साथ महत्वपूर्ण उपकरणों की जांच कराकर मांग सूची मार्च तक हर हाल में भेज दिया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed