फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity department clerk arrested in Bhadohi while accepting an 8000 bribe

यूपी: आठ हजार जेब में रखते ही पहुंच गई एंटी करप्शन की टीम, बिजली निगम का लिपिक अरेस्ट; इसलिए मांगी थी रिश्वत

Fri, 25 Sep 2026 05:44 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 25 Sep 2026 05:44 PM IST
सार

भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुर की टीम ने विद्युत निगम के कार्यकारी सहायक प्रशांत कुमार सोनी को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह बिजली कनेक्शन के स्थायी विच्छेद के लिए रिश्वत मांग रहा था। शिकायत पर टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई।

विज्ञापन
Electricity department clerk arrested in Bhadohi while accepting an 8000 bribe
विद्युत निगम का कार्यकारी सहायक प्रशांत कुमार सोनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुर की टीम ने शुक्रवार को विद्युत निगम के कार्यकारी सहायक प्रशांत कुमार सोनी को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर बिजली कनेक्शन के स्थायी विच्छेद के काम के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के बाद भदोही कोतवाली में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन


प्रशांत कुमार सोनी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम, भदोही के कार्यालय में कार्यकारी सहायक के पद पर तैनात है। वह करीब पांच साल से इसी कार्यालय में कार्यरत है। वह बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

विज्ञापन

भदोही नगर निवासी विकास कुमार गुप्ता ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बिजली कनेक्शन के स्थायी विच्छेद से संबंधित काम कराने के लिए प्रशांत कुमार सोनी उनसे आठ हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुर मंडल की टीम ने मामले की जांच की और आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई की योजना बनाई।

शुक्रवार को टीम ने शिकायतकर्ता के माध्यम से आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही प्रशांत कुमार सोनी ने शिकायतकर्ता से आठ हजार रुपये लिए, पहले से मौजूद टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर भदोही कोतवाली ले जाया गया।

विज्ञापन

अचानक हुई कार्रवाई से विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। टीम की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, पति राम यादव, भीमशंकर मिश्रा, मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह यादव, विशाल उपाध्याय, सुबीर कुमार, ओमकार यादव, कौशल राय, आरक्षी सूरज कुमार गुप्ता, पियुष कुमार सिंह, सर्वेश तिवारी, प्रशांत सिंह, आलोक मिश्रा और नंदलाल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed