फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity Crisis Power cuts for 12 hours in Kashi localities in dark throughout night tripping ruined sleep

Electricity Crisis: काशी में 12-12 घंटे बिजली कटौती, रातभर कई मोहल्ले अंधेरे में; ट्रिपिंग ने उड़ाई नींद

Sat, 26 Jul 2025 12:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 12:58 PM IST
सार

Electricity Crisis in UP: वाराणसी के कई इलाकों में बिजली ट्रिपिंग के कारण कई मोहल्ले में अंधेरा रहा। लोगों को रात में काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि लोकल फाॅल्ट से लेकर ट्रांसफाॅर्मर को सही करने में भी समय लग रहा है।

विज्ञापन
Electricity Crisis Power cuts for 12 hours in Kashi localities in dark throughout night tripping ruined sleep
बिजली गुल होने से अंधेरे में डूबीं काॅलोनियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: बिजली निगम के तमाम दावे बेमानी हो गए हैं। शहर से लेकर गांव तक लोकल फाॅल्ट, ट्रिपिंग बढ़ने से लोगों की रात में नींद गायब हो गई है। शहरी इलाके में सरायनंदन में ट्रांसफॉर्मर जलने से काॅलोनियों में 12 घंटे तक बिजली गुल रही। कई मोहल्ले रात भर अंधेरे में रहे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात 11 बजे से गुल बिजली कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह 4 बजे बहाल हुई। उधर, दशमी इलाके में रात 11 बजे से गुल बिजली शुक्रवार को सुबह 11 बजे बहाल हुई। इस कारण 1000 लोगों को रात भर अंधेरे में रहना पड़ा। 
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में भी ट्रिपिंग के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या अधिक रही। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। काशी में सावन में कटौती मुक्त करने का निर्देश शासन की ओर से दिया गया है इसके बाद भी कहीं तीन तो कहीं पांच घंटे की कटौती हो रही है। लोकल फाॅल्ट से लेकर ट्रांसफाॅर्मर को सही करने में भी समय लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार की रात सरायनंदन क्षेत्र की बिजली रात करीब 11 बजे कट गई। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया तो पता चला कि ट्रांसफाॅर्मर जल गया है। इस कारण सरायनंदन, दशमी, सुकुलपुरा, अमरावती नगर, आशुतोष नगर सहित आधा दर्जन मोहल्लों में लोगों को बिना बिजली रहना पड़ा। शुक्रवार भोर में 4 बजे किसी तरह आपूर्ति बहाल हुई। दशमी तिराहे पर लगा ट्रांसफाॅर्मर तेज आवाज के साथ जलने से गुल बिजली शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। 

ठटरा और रोहनिया उपकेंद्र से गांव में तीन घंटे कटी रही बिजली : सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा विद्युत उपकेंद्र द्वारा रूपापुर व पूरे फीडर की बिजली सप्लाई शुक्रवार की दोपहर 12 बजे बाधित हो गई। इस वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया और बिजली के आने की जानकारी चाही लेकिन सही जानकारी नहीं मिल पाई। 

इस बारे में जेई सुबोध सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान ब्रेकडाउन लिया गया था। बाद में अपराह्न 3 बजे बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। उधर रोहनिया रोहनिया विद्युत उपकेंद्र से दिन में 12.30 बजे से 3 बजे तक बिजली गुल रही। जबकि मिर्जामुराद में शुक्रवार को तेज हवा व बारिश के चलते दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रही।

उपकेंद्र पहुंचे प्रबंध निदेशक
काशी में बिजली की खराब आपूर्ति पर ऊर्जा मंत्री की फटकार के बाद अब अधिकारी भी कार्यालय से निकलकर हकीकत जानने में जुट गए हैं। बिजली निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार दो दिन से उपकेंद्रों पर पहुंच रहे हैं और रजिस्टर की जांच कर रहे हैं। गुरुवार को दिन में चांदपुर स्थित उपकेंद्र पर दोपहर में प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने आपूर्ति की जांच के लिए रजिस्टर को चेक किया। साथ ही सभी अधिकारियों को निगरानी करते रहने को कहा।

मड़ौली में चार घंटे कटौती, ग्राउंड केबल कटने से दिक्कत
सेंट जाॅन्स स्कूल मड़ौली के पास शुक्रवार को दोपहर में पेड़ की डाली गिरने की वजह से तार टूट गया। इस वजह से ब्रेकडाउन हो गया था। दोपहर 12 बजे से बिजली कट गई जो कि शाम करीब 4 बजे के बाद बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने घर में पानी भरना शुरू किया तो कोई मोबाइल चार्ज करने में लगा रहा। शाम को 7.30 बजे फिर बिजली चली गई। उपकेंद्र पर लोगों ने फोन किया तो पता चला कि अंडर ग्राउंड केबल कटने की वजह से समस्या आई। इसके बाद करीब 11 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई।

कई इलाकों में एक घंटे गुल रहेगी बिजली
बिजली निगम की ओर से शहरी इलाके में बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए कराए जाने वाले कार्य के लिए नगर निगम उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में आपूर्ति एक घंटे तक बाधित रहेगी। अधीक्षण अभियंता कार्यालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें सुबह 11 से 12 बजे तक औरंगाबाद, सिगरा स्टेडियम, शास्त्री नगर, गांधीनगर आसपास के इलाके में बिजली नहीं रहेगी। 

20 मिनट में 5.2 मिमी बारिश, पारा 5 डिग्री गिरा
सप्ताह भर के बाद शुक्रवार को दोपहर में जोरदार बारिश से बनारस का मौसम पूरे दिन के लिए खुशनुमा हो गया। आधे बनारस में दोपहर 12 बजे के बाद 20-25 मिनट की जोरदार बारिश हुई। वहीं आधे जिले में तेज हवा और बादल के साथ बूंदाबांदी हुई। 

बाबतपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, 20 मिनट में ही 5.2 मिलीमीटर बारिश हो गई। वहीं हवा 37 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। इस वजह से शहर का पारा पांच डिग्री नीचे गिर गया। दोपहर 12 बजे से पहले तापमान 32 डिग्री से ऊपर जा रहा था मगर उसके बाद 27 डिग्री सेल्सियस पर चला आया।

शहर के कैंट, सिगरा, चौकाघाट, मैदागिन, शिवपुर, बुलानाला, कबीरचौरा, पीलीकोठी, मच्छोदरी, कज्जाकपुरा, गोलगड्डा इलाकों में अच्छी बारिश हुई। इससे यहां पर 10 मिनट में ही सड़कों पर जलभराव जैसी स्थिति बन गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा 28.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। 

हवा में नमी 87 फीसदी रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले सात दिनों तक बनारस की उम्मीद है। बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बारिश के चलते शुक्रवार को विकास भवन के सामने सड़क धंस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed