{"_id":"67a84a7f174d9a0b280945d4","slug":"electricity-consumption-increased-in-varanasi-electric-vehicles-are-consuming-10-percent-of-electricity-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में बढ़ी बिजली खपत: शहर की 10 प्रतिशत विद्युत खा जा रहे इलेक्ट्रिक वाहन, गर्मी के लिए की जा रही ये तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में बढ़ी बिजली खपत: शहर की 10 प्रतिशत विद्युत खा जा रहे इलेक्ट्रिक वाहन, गर्मी के लिए की जा रही ये तैयारी
Sun, 09 Feb 2025 11:57 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:57 AM IST
सार
शहर में बिजली की खपत बढ़ जाने से अब विभागों में गर्मी की तैयारियां की जा रही हैं। उपभोक्ताओं को दिक्कतें न हों इसलिए ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार नए उपकेंद्र भी बन रहे हैं।
विज्ञापन
ई-रिक्शा के कारण काशी में बढ़ी बिजली खपत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले की सड़कों पर दौड़ रहे इलेक्ट्रिक वाहनों से बिजली विभाग की मुसीबत बढ़ने लगी है। ईवी बैटरी की चार्जिंग में रोजाना 10 प्रतिशत पावर की खपत हो रही है। फरवरी के महीने में ही बिजली की खपत रोजाना 300 मेगावॉट तक पहुंच गई है। यानी 30 मेगावॉट बिजली इलेक्ट्रिक वाहनों पर खर्च हो रही है।
विज्ञापन
जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या 58 हजार से अधिक हो गई है। इनमें 35 हजार ई- रिक्शा, करीब 20 हजार टू व्हीलर और 3 हजार के आसपास चार पहिया वाहन हैं। ई- रिक्शा चालकों ने बताया कि एक बार फुल चार्ज होने में पांच यूनिट बिजली की खपत होती है। कॉमर्शियल बिजली वर्तमान में 10 रुपये प्रति यूनिट है। जिले के कई इलाकों में आपको चार्जिंग स्टेशन मिल जाएंगे।
विज्ञापन
बोले अधिकारी
शहर में इ वाहन बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ी है। गर्मी में लोगों को बिजली की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नए उपकेंद्र और ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। - अनिल कुमार, मुख्य अभियंता, पूर्वांचल विद्युत निगम
विज्ञापन