{"_id":"6a2b9b33b54b762185096851","slug":"electric-buses-will-run-from-bhu-campus-to-cantt-station-varanasi-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: बीएचयू कैंपस से कैंट स्टेशन तक चलेगी इलेक्ट्रिक बस, विद्यार्थियों, शिक्षकों समेत लोगों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: बीएचयू कैंपस से कैंट स्टेशन तक चलेगी इलेक्ट्रिक बस, विद्यार्थियों, शिक्षकों समेत लोगों को होगी सहूलियत
Fri, 12 Jun 2026 11:07 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:07 AM IST
सार
बीएचयू कैंपस से वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को भी काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू परिसर से वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन तक इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत कर दी गई है। बस सेवा का शुभारंभ बृहस्पतिवार से हुआ। इससे विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को रेलवे स्टेशन तक आने-जाने में सहूलियत होगी। नई व्यवस्था के तहत इस रूट पर आठ इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के सहयोग से शुरू की गई यह पहल कैंपस से रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को पर्यावरण-अनुकूल, किफायती और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बृहस्पतिवार सुबह पहली इलेक्ट्रिक बस विश्वविद्यालय परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र पहुंची, जहां से सेवा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
बसों का संचालन दो मार्गों पर होगा। पहला मार्ग बीएचयू कैंपस से बीएलडब्ल्यू होते हुए कैंट रेलवे स्टेशन तक और दूसरा मार्ग बीएचयू कैंपस से सिगरा होते हुए कैंट रेलवे स्टेशन तक रहेगा। विश्वविद्यालय परिसर के भीतर यात्रा का किराया 10 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय और वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए दूरी के अनुसार 20 से 25 रुपये तक का किराया तय किया गया है।
विज्ञापन