फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   election date changed in panjab the batch of Raidas would soon reach Banaras from Punjab

चुनाव तिथि बदली तो सीरगोवर्धन में तैयारियां हुईं तेज, रैदासियों का जत्था जल्द ही पंजाब से पहुंचेगा बनारस

Mon, 17 Jan 2022 09:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 Jan 2022 09:50 PM IST
सार

अब रैदासी बिना किसी परेशानी के गुरु के चरणों की वंदना करने के लिए सीर आएंगे और वापस जाकर मतदान भी करेंगे। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह अपना बिस्तर व कंबल साथ लेकर आएं।

विज्ञापन
election date changed in panjab the batch of Raidas would soon reach Banaras from Punjab
सीरगोवर्धन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों को आगे बढ़ा दिया है। इसकी सूचना मिलते ही वाराणसी के सीरगोवर्धन में भी जयंती समारोह की तैयारियां तेज हो गईं हैं।

विज्ञापन


कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार सीरगोवर्धन में मंदिर ट्रस्ट की ओर से इंतजाम किए जा रहे हैं, वहीं श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वह कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार ही गुरु के दर पर आएं। मंदिर के ट्रस्टी के एल सरोआ ने चुनाव आयोग का आभार जताते हुए कहा कि अब तैयारियों को अंतिम रूप देने में आसानी होगी।
विज्ञापन


गुरु चरणों की रज पाने के लिए हजारों की संख्या में रैदासी सीर आते हैं। रविदास जयंती 16 फरवरी को मनाई जाएगी और जल्द ही पंजाब व हरियाणा से सेवादारों का जत्था काशी पहुंचने लगेगा। सीरगोवर्धन में आकर रैदासी गुरु चरणों की वंदना, भजन कीर्तन और भंडारे में हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नए सिरे से पंजाब से आने वाले रैदासियों के स्वागत की तैयारियां की जाएंगी। अब रैदासी बिना किसी परेशानी के गुरु के चरणों की वंदना करने के लिए सीर आएंगे और वापस जाकर मतदान भी करेंगे। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह अपना बिस्तर व कंबल साथ लेकर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed