फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Election: 50 filed nomination including Rajesh, Surendra, T Ram

चुनाव : राजेश, सुरेंद्र, टी राम सहित 50 ने किया नामांकन

Thu, 17 Feb 2022 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Election: 50 filed nomination including Rajesh, Surendra, T Ram
सातवें चरण की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन बुधवार को वाराणसी की आठ विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग 50 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सबसे ज्यादा नामांकन शिवपुर में नौ और सबसे कम पिंडरा में तीन हुए हैं। बुधवार को नामांकन करने वालों में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व विधायक टी राम सहित अन्य शामिल रहे। उधर, कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। समर्थकों के कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट तक पहुंच जाने से नाराज जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने खुद कमान संभाली और भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन

पिंडरा सीट पर तीन, अजगरा (सु) पर आठ, शिवपुर से नौ, रोहनिया से पांच, उत्तरी से पांच, दक्षिणी से आठ, कैंटोमेंट से छह और सेवापुरी से छह नामांकन हुए। पिंडरा से बसपा प्रत्याशी बाबूलाल पटेल, आम आदमी पार्टी से अमरनाथ सिंह और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी से श्याम लाल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अजगरा (सु) से भाजपा से त्रिभुवन राम, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से सुनील कुमार, बसपा से रघुनाथ, बहुजन मुक्ति पार्टी से विद्या देवी, पूर्वांचल महापंचायत की रीमा देवी, भारतीय सामाजिक क्रांति दल से रीता कुमारी, राष्ट्रीय ओलामा कौंसिल के महेंद्र और निर्दलीय अनूप कुमार ने अपनी दावेदारी पेश की। शिवपुर से कांग्रेस के गिरीश कुमार, राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल से राजेंद्र प्रसाद मौर्य, राष्ट्र उदय पार्टी के विजय कुमार, जन अधिकार पार्टी से मनोज कुमार मौर्य, आम जनता पार्टी (इंडिया) की उषा, जनसंघ पार्टी से संतोष मूरत सिंह, आजाद भारत पार्टी (यूनाइटेड) के अजय यादव और आशीष पांडेय व सुभाष चंद्र ने निर्दलीय के रूप में नामांकन किया। रोहनिया विधानसभा में बसपा से अरुण, कांग्रेस से राजेश्वर पटेल, जन अधिकार पार्टी से शैलेंद्र, आम आदमी पार्टी से पल्लवी, बहुजन मुक्ति पार्टी से उर्मिला देवी ने पर्चा दाखिल किया। शहर उत्तरी में आम आदमी पार्टी के दूसरे प्रत्याशी के रूप में रोहनी जायसवाल ने पर्चा भरा, इसके अलावा बसपा से श्याम प्रकाश, राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी से अंबर सिंह, लोकदल से नरेंद्र नाथ दूबे अडिग, राष्ट्रीय कृषक दल से अशोक श्रीवास्तव ने नामांकन किया। शहर दक्षिणी से बसपा से दिनेश, कांग्रेस से मुदिता कपूर, राइट टू रिकॉल पार्टी से शिव प्रसाद गुप्ता, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल से परवेज अहमद खान, राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी से पारस, विकासशील इंसान पार्टी से विजय शंकर पांडेय, मौलिक अधिकार पार्टी से अशोक और शाहिद जमाल ने निर्दलीय नामांकन किया। कैंटोंमेंट में कांग्रेस से राजेश कुमार मिश्र, बसपा से कौशिक कुमार पांडेय, जन अधिकार पार्टी से संतोष कुमार मौर्य, जनता दल यू से आनंद कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्रीकांत आर्या और सम्यक पार्टी से राजेश गुप्ता ने पर्चा दाखिल किया। सेवापुरी में सपा के सुरेंद्र सिंह पटेल, कांग्रेस से अंजू, बसपा से अरविंद कुमार त्रिपाठी, जन अधिकार पार्टी से सुरेंद्र और सुनील पटेल, योगी राज सिंह ने निर्दलीय नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed