भदोही : दो सगी बहनों समेत आठ की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या 200 के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के जिले में रोज आठ से 10 की संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को 618 संदिग्धों के स्वैब की जांच आई, जिसमें आठ पॉजिटिव जबकि 610 की रिपोट निगेटिव रही। गोपीगंज के खरहट्टी मोहाल का एक युवक संक्रमित मिला। सुरियावां के नेतानगर में दो सगी बहने और भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी तरह रजपुरा चौराहे का एक युवक, इंद्रा मिल चौराहे का एक युवक, भदोही के चौरी रोड का एकक युवक और मेन रोड का एक वृद्ध संक्रमित मिला।
आठ पॉजिटिव मिलने से संक्रमितों की संख्या 202 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 8419 संदिग्धों का सैंपल लिया गया, जिसमें 7626 की रिपोर्ट आ चुकी है। 793 संदिग्धों की रिपोर्ट अभी भी लंबित है। शुक्रवार को चार संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट आए। जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या 133 पहुंच गई है। अब भी जिले में 61 एक्टिव केस है।
इसमें 37 सीएचसी भदोही, 17 एक्सपो मार्ट, एक पीजीआई लखनऊ और चार प्रयागराज, एक हैदराबाद और एक वाराणसी में आइसोलेट है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि शुक्रवार को आठ संक्रमित मिले। सभी को एक्सपो मार्ट स्थित कोविड वार्ड में आईसोलेट किया गया। उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है।