फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight people get sick by drinking poisonous tea

आजमगढ़ में जहरीली चाय पीने से आठ लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

Sun, 18 Nov 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 18 Nov 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Eight people get sick by drinking poisonous tea
बीमार बच्चों - फोटो : amar ujala
आजमगढ़ में शहर कोतवाली क्षेत्र के वंशीबाजार निवासी एक परिवार के सात सदस्यों सहित आठ लोग शनिवार की सुबह जहरीली चाय पीने से बीमार हो गए। सभी को उल्टी और दस्त होने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बीमार होने वालों में एक परिवार के पांच बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों का जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा है। जबकि अन्य लोगों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


अभी तक यह पता नहीं चल सका कि चाय में कौन सा पदार्थ मिलने पर यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कारण जानने के लिए सभी के ब्लड की जांच कराई जा रही। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण की जानकारी हो सकेगी। डॉक्टर ने बीमार होने वालों के हालत में सुधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंशीबाजार निवासी रामचंदर (60) की घर में ही चाय की दुकान है। शनिवार की सुबह रामचंदर ने अपनी दुकान खोल कर चाय बनायी। मुहल्ले के हरिहर (55) पहुंच गए। रामचंदर और हरिहर साथ बैठकर चाय पीने लगे। शेष चाय रामचंदर ने घर भेजवा दिया।

जिसे परिवार की माधुरी (30) पत्नी मोती उसका बेटा पापुलर (8), सुंदरम (4) पुत्र शिवा उसकी बहन सिरसस्ती (5), अन्नू (12) पुत्र तहसीलदार उसकी बहन मोनी (13) ने भी पिया। चाय पीने के कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी और दस्त होने लगी।

Eight people get sick by drinking poisonous tea
चाय पीने से बीमार बच्चे - फोटो : amar ujala
पहले तो सभी लोगों ने स्थानीय डॉक्टर के यहां से दवा ली, पर कोई सुधार न होने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घर वालों ने बची हुई चाय को फेंक दिया। उधर, बीमार होने वाले जिला अस्पताल में पहुंचे तो बड़े लोगों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया गया।

जबकि बच्चों को बगल में स्थित बच्चों के पीआईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सभी के हालत में सुधार हुआ। पीआईसीयू वार्ड के प्रभारी डा. एके अजीजी ने बताया कि जांच के लिए चाय का नमूना नहीं मिलने पर सभी के ब्लड का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजवाया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा कि चाय में कौन सा पदार्थ मिला हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed