{"_id":"60d983a58ebc3e9e65216923","slug":"eight-members-of-inter-state-vehicle-thief-gang-arrested-in-varanasi-15-stolen-bikes-recovered-by-varanasi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 15 बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 15 बाइक बरामद
Mon, 28 Jun 2021 01:46 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:46 PM IST
सार
पुलिस की गिरफ्त में आए वाहन चोरों ने बताया कि अपना शौक पूरा करने के लिए विवाह स्थल तथा भीड़भाड़ वाली जगहों से बाइक चुराकर आठ से 10 हजार रुपए में बेच देते हैं।
विज्ञापन
अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के बड़ागांव थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी की 15 बाइक के साथ अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी बड़ागांव जगदीश कालीरमन ने सोमवार को बताया कि 26 जून की शाम वाहन चेकिंग कर रहे उप निरीक्षक अनिल कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की बाइक के साथ अनेई से साधोगंज की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद उप निरीक्षक ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ घेराबंदी कर बाइक सवार दो लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सुरेश कुमार उर्फ बीरू निवासी बीरमपुर कपसेठी और दूसरे ने अपना नाम जीतलाल जायसवाल निवासी झउआ ( पिलखनी) थाना औराई जनपद संत रविदास नगर बताया। कहा कि ये बाइक स्थानीय थानाक्षेत्र के चिलबिला गांव से चुराई गई है। अन्य तीन चोरी की बाइक हम लोगों के घर पर मौजूद है।
विज्ञापन
बताया कि गिरोह में नौ लोग हैं जो अपना शौक पूरा करने के लिए विवाह स्थल तथा भीड़भाड़ वाली जगहों से बाइक चुराकर आठ से 10 हजार रुपए में बेच देते हैं। उपरोक्त दोनों अपराधियों की निशानदेही पर उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर अलग-अलग जगहों से गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक अभियुक्त सेराजुद्दीन निवासी भगवतीपुर कपसेठी दबिश के दौरान मौके से भाग निकला। उसके यहां से भी चोरी की एक बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में वाराणसी के कपसेठी थाना के बीरमपुर के सुरेश कुमार व संतोष वनवासी, कपसेठी का अरमान अंसारी, पुआरीकला का विशाल, खरगपुर शिवपुर का रवि, बासुदेववपुर शिवपुर का आकाश कुमार और भदोही जिले के औराई थाना के झइवा पिलखिनी के जीतलाल जायसवाल व राजन हैं।