फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight flights cancelled due to operational reasons and 16 flights were delayed in varanasi airport

मुश्किल में सफर: ऑपरेशनल कारणों से आठ उड़ानें रद्द, 16 विमान देरी से आए- गए; 5000 यात्रियों को हुई परेशानी

Thu, 25 Dec 2025 03:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Dec 2025 03:55 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट पर ऑपरेशनल कारणों से 8 उड़ानें रद्द की गईं। 16 विमान देरी से वाराणसी से आए- गए। इस दौरान करीब 5000 यात्रियों को परेशानी हुई।

विज्ञापन
Eight flights cancelled due to operational reasons and 16 flights were delayed in varanasi airport
Flight - फोटो : Adobe stock

विस्तार

मौसम में बदलाव रोजाना देखने को मिल रहा है। मंगलवार की देर रात तक छाया कोहरा सुबह अचानक जैसे गायब हो गया। इसका असर यह हुआ कि बीते 10 दिनों से लगातार लेट हो रही दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुधवार को निर्धारित समय से पहुंचीं। हालांकि 8 उड़ानें रद्द रहीं, 36 उड़ानें समय से पहुंचीं और 16 विमान देरी से आए-गए। समय से आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में काठमांडू और शारजाह की उड़ानें शामिल रहीं।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही कोहरे का असर नहीं दिखा। इस कारण सुबह वाराणसी आने वाली उड़ानें समय से पहुंचीं। इनमें बुद्धा एयर की काठमांडू-वाराणसी और एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-वाराणसी उड़ान शामिल रही। सबसे अधिक देरी एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली उड़ान में 4 घंटे 1 मिनट, अकासा एयर की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू में 2 घंटे 26 मिनट, इंडिगो की भुवनेश्वर-वाराणसी-भुवनेश्वर में 1 घंटा 48 मिनट की देरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


इंडिगो की मुंबई-वाराणसी-मुंबई में 1 घंटा 45 मिनट, इंडिगो की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू में 1 घंटा 11 मिनट, स्पाइसजेट की पुणे-वाराणसी-पुणे में 41 मिनट, अकासा की मुंबई-वाराणसी-मुंबई में 44 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू में 47 मिनट और एक अन्य एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू उड़ान में 2 घंटे 10 मिनट की देरी दर्ज की गई। इसी तरह 23 अन्य उड़ानें भी देरी से संचालित हुईं। वहीं कोहरा न होने के कारण 36 उड़ानें समय से संचालित की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

15 दिसंबर से अब तक 65 विमान हो चुके रद्द
एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर से बुधवार तक 57 विमान कोहरे के कारण रद्द किए जा चुके हैं। वहीं 8 विमानों को ऑपरेशनल कारणों से रद्द किया गया। इसके चलते करीब 5000 से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि उड़ानें रद्द होने की स्थिति में विमानन कंपनियों की ओर से यात्रियों को रिफंड और ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

सोमवार और मंगलवार को यात्रियों की बोर्डिंग के बाद रद्द हुईं फ्लाइटें
एयरपोर्ट पर बीते दो दिनों से ऐसी स्थिति सामने आ रही है, जब यात्रियों की बोर्डिंग कराने के बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। सोमवार को अकासा एयर की उड़ान संख्या क्यूपी-144, वाराणसी से बंगलूरू जाने वाली, यात्रियों की बोर्डिंग के बाद रद्द कर दी गई। इसी तरह मंगलवार को इंडिगो की वाराणसी-कोलकाता उड़ान को भी बोर्डिंग के बाद रद्द किया गया। इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed