{"_id":"5ad60d354f1c1b80028b5063","slug":"eight-criminals-arrrest-in-police-encounter-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में हथियार के साथ आठ बदमाश गिरफ्तार, कई जिलों में थे वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में हथियार के साथ आठ बदमाश गिरफ्तार, कई जिलों में थे वांछित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के चंदौली में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने सोमवार की शाम औद्योगिक क्षेत्र के पटनवा रोड पर हल्की मुठभेड़ के बाद 25-25 हजार रुपये के पांच इनामी बदमाशों समेत आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया।
इनके पास से चोरी की एक बोलेरो सहित एक पिस्टल, चार तमंचा और 12 कारतूस बरामद हुआ। बदमाशों की निशानदेही पर क्षेत्र के ही नील कमल चौक से बिहार के एक गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को पकड़ लिया जो कि चोरी के ट्रक व चार पहिया वाहनों को खरीदने व बेचने का कार्य करते थे।
पुलिस ने इनके पास से चोरी के दो ट्रक व एक बोलेरो बरामद किया। यह गाड़ियां किसी खरीदार को बेचने के लिए बिहार से यहां लाए थे। यह जानकारी मंगलवार को एसपी संतोष कुमार सिंह ने मुगलसराय कोतवाली में पत्रकारों को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े गए सभी बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई स्वाट टीम और मुगलसराय कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

Trending Videos
अन्य जिलों में भी कर चुके घटनाएं
बरामद हथियार
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि पकड़े गए 25 हजार के इनामिया बदमाश रमन तिवारी निवासी फैजाबाद पर 16 मुकदमे, निजाम चौधरी निवासी सिद्धार्थनगर पर नौ मुकदमे, राजीव यादव निवासी सुल्तानपुर पर दो मुकदमे, केशरी उपाध्याय निवासी इलाहाबाद पर पांच मुकदमे और शैलेंद्र सिंह निवासी सुल्तानपुर पर दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
पकड़े गए बदमाश मुख्य तौर पर अमेठी, फैजाबाद, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, देवरिया, जौनपुर आदि जिलों में चार पहिया वाहनों को लूटने का कार्य किया करते थे। बाद में इसके अपने नेटवर्क के माध्यम से बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले असलम, जाहिद, सुबोध जायसवाल को बेच दिया करते थे।
चोरी के वाहन खरीदने वाले तीनों लोग वाहनों के चेचिस व इंजन नंबर बदलकर नए कागजात के माध्यम से उसे फिर से बेचा करते थे। इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।