फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eight corona positive people killed in Purvanchal 466 new patients

Coronavirus: पूर्वांचल में आठ संक्रमितों की गई जान, 466 नए मरीज

Tue, 08 Sep 2020 12:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 08 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Eight corona positive people killed in Purvanchal 466 new patients
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में सोमवार को कोरोना के 466 मरीज मिले। जबकि वाराणसी, चंदौली, आजमगढ़ में दो-दो और जौनपुर-गाजीपुर में एक-एक को मिलाकर कुल आठ मरीजों की मौत हो गई। वाराणसी में 123, बलिया में 77, सोनभद्र में 64, चंदौली में 43, जौनपुर में 36, गाजीपुर में 35, आजमगढ़ में 35, मऊ में 22, मिर्जापुर में 19 और भदोही में 12 लोग बीमारी से पीड़ित मिले।

विज्ञापन


 वाराणसी में सोमवार को भी कोरोना के 123 मरीज सामने आए, जबकि दो संक्रमितों की जान चली गई। आजमगढ़ में 35 नये संक्रमित मिले हैं। जबकि कोरोना संक्रमण से फूलपुर के कोतवाल समेत दो लोगों की मौत हो गई। चंदौली में छह रेलकर्मियों, तीन स्वास्थ्यकर्मियों सहित 43 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जबकि दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। 

विज्ञापन

सात बंदियों समेत 36 नए पॉजिटिव

जौनपुर में जिला जेल के सात बंदियों समेत 36 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि कोरोना से एक की मौत हो गई। गाजीपुर में दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत 35 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई। बलिया में 77 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सोनभद्र में 11 महिलाओं समेत 64 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। मऊ में 22 मरीज मिले। इनमें दीवानी कचहरी, एसपी आवास के कर्मचारी भी शामिल है। मिर्जापुर में जिला विद्यालय निरीक्षक समेत 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। भदोही में मां और दो बेटों समेत 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed