फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight complaints were received, including the beautification of Kabir Tiraha

Varanasi News: कबीर तिराहा के सुंदरीकरण सहित आठ शिकायतें आईं

Wed, 28 Jan 2026 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Eight complaints were received, including the beautification of Kabir Tiraha
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से संत कबीर तिराहा के सुंदरीकरण से संबंधित पत्र स्वकर्म संस्थान के डॉ. रविंद्र सहाय कैलाशी ने दिया। जिस पर नगर आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम में संभव की जनसुनवाई में 8 शिकायतें सुनीं। निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों के पास शिकायती पत्र भेजा। कैलाशी ने नगर आयुक्त से कहा कि 2022 चुनावी रैली के दौरान कबीर की मूर्ति टूट गई थी। शिकायत के बाद पर्यटन व संस्कृति विभाग ने नई मूर्ति लगवाई थी। तिराहे पर जहां मूर्ति लगवाई गई थी वहां का सुंदरीकरण नहीं कराया गया है। इससे छवि धूमिल हो रही है। नगर आयुक्त ने तत्काल संबंधित को निर्देशित किया। जनसुनवाई में सुसुवाही के अशोक कुमार सिंह ने कॉलोनी में जलजमाव, नगर निगम के कर्मचारियों ने वेतन जारी करने, रघुवंश नगर कॉलाेनी के प्रमोद कुमार सिंह ने इंटरलॉकिंग और सीवर से जुड़ी शिकायत की। चौकाघाट के सतीश चंद्र ने सीवर, चितईपुर के अमित कुमार श्रीवास्तव ने इंटरलॉकिंग, यशोदा नगर कॉलोनी के हेमंत कुमार राय ने सीवर की समस्या, छित्तूपुर के कुमार पांडेय ने वरासत से जुड़ी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed