फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight children found malnourished in health fair, NRC will be referred

आरोग्य मेले में कुपोषित मिले आठ बच्चे, एनआरसी होंगे रेफर

Mon, 08 Nov 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Eight children found malnourished in health fair, NRC will be referred
हर रविवार को लगने वाले सीएम आरोग्य मेले के तहत सात नवंबर को जिले के 52 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में 2140 मरीजों की जांच कर जरूरी दवाइयां भी दी गई। इस दौरान बच्चों की जांच में आठ में कुपोषण की पुष्टि होने पर उन्हें एनआरसी(न्यूट्रिशियन रिहेबिलिटेशन सेंटर) के लिए रेफर करते हुए परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा टीबी के संभावित सात मरीज भी मेले में मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगे मेले में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ ही लोगों को केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाने के प्रति भी जागरूक किया गया। प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बड़ागांव पीएचसी, शहरी पीएचसी माधोपुर और मंडुवाडीह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया कि शनिवार को जिले में कोरोना के दो संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद विभाग सतर्क है। अस्पतालों के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों को भी अलर्ट किया गया है। प्रभारी सीएमओ ने बताया कि मेले में 2140 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें 838 पुरुष, 944 महिला और 358 बच्चों को देखा गया। इस दौरान 148 लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। कोविड हेल्प डेस्क पर 1228 की स्क्रीनिंग और 583 का एंटीजन टेस्ट भी किया जा रहा है। इसके अलावा 21 लोगों की हेपेटाइटिस-बी की जांच हुई। बुखार के 224, मलेरिया 83,हाइपरटेंशन 74, मधुमेह 110, त्वचा संबंधी 337 मरीज देखे गए। इसके अलावा जांच में 27 लोगों में खून की कमी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed