फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ego steals wisdom and knowledge and is the enemy of man

Varanasi News: अहंकार से बुद्धि व ज्ञान का हरण और मनुष्य का है शत्रु

Sat, 24 Jan 2026 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Ego steals wisdom and knowledge and is the enemy of man
वाराणसी। आचार्य तुंगनाथ त्रिपाठी ने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है तब-तब धर्म की स्थापना और अधर्म नाश के लिए प्रभु अवतार लेते हैं। दुरात्मा कंस के पापों के नाश के लिए ही भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य होता है। करौंदी स्थित महामना नगर कालोनी में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई। भगवान श्रीकृष्ण की वेष में बालक के दर्शन से भक्तजन नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... जयकारे लगाकर झूमते और नाचते हैं। कथा मंडप को फूल माला और गुब्बारों से सजा था। बधाई गीत गूंजे। भागवत प्रवक्ता आचार्य तुंगनाथ त्रिपाठी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग का सुंदर वर्णन कर सभी को आनंदित किया। कहा कि भाद्रपद मास की कृष्ण अष्टमी, रोहिणी नक्षत्र में प्रभु का जन्म हुआ। जामवंती देवी ने पूजा व आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed