फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   effigy of electricity department officials burnt

बिजली विभाग के अधिकारियों का पुतला फूंका

Tue, 05 Apr 2022 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
effigy of electricity department officials burnt
रामनगर। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र को दलाल मुक्त करने की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा सभासद संतोष शर्मा और उनके समर्थकों ने बिजली विभाग के अधिकारियों का पुतला फूंका। उनका कहना था कि रामनगर उपकेंद्र भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। बिना दलालों के न तो नया कनेक्शन मिल सकता है न छोटी मोटी समस्याओं का निवारण संभव है। एसडीओ और जेई कभी भी कार्यालय में नहीं मिलते।
विज्ञापन

सभासद संतोष शर्मा का कहना था कि उपकेंद्र के कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका तक कार्यालय में नहीं रखी जाती। नियमानुसार उपकेंद्र के अभियंताओं को 24 घंटे नगर में तैनात रहना चाहिए लेकिन वे अक्सर गायब रहते हैं। उन्होंने लंबे अरसे से यहां जमे अधिकारियों को तत्काल हटाने और उपकेंद्र को दलाल मुक्त करने की मांग की। इस मौके पर अरविंद खरवार, राकेश बघेल, नीरज चौरसिया, मदन साहनी, रमेश साहनी, अनिल साहनी, रमजान, सुलेमान, कल्लू खरवार, विकास, बंटी, अभिजीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed