फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Effect of heatwave, hot winds disturbed

Varanasi News: हीटवेव का दिखा असर, गर्म हवाओं ने किया परेशान

Sun, 11 Jun 2023 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Effect of heatwave, hot winds disturbed
दो दिन से चल रहे हीट वेव का असर दिखने लगा है। तीखी धूप के साथ गर्म हवाएं ऐसी चल रही हैं कि दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। वहीं, तापमान में बढ़ोतरी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा।
विज्ञापन

जून महीने के शुरूआत से ही मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। दोपहर में तेज धूप के साथ ही गर्मी भी बढ़ जा रही है। शाम को भी हवा में नमी नहीं है कि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी तपिश अधिक रही। सबसे अधिक परेशानी सड़क पर चलने वालों को हुई। क्योंकि, सामने से चेहरा झुलसा देने वाली गर्म हवाएं चल रही थी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 28.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं है। अभी सप्ताह भर तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


-----तापमान का आंकडा
अधिकतम न्यूनतम
10 जून 43.2 28.6
09 जून 43.2 27.0
08 जून 42.4 27.0
07 जून 42.7 26.8
06 जून 41.2 27.5
05 जून 41.2 27.2
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed