फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   education

प्रेरणा एप से होगी उपस्थिति, मिड-डे मील की मानीटरिंग

Sun, 25 Aug 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
education
वाराणसी। जिले के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति और मिड-डे-मील की गुणवत्ता आदि की मॉनीटरिंग प्रेरणा एप के माध्यम से होगी। एप का प्रयोग एबीएसए के साथ ही शिक्षक नियमित रुप से कर सकें, इसके लिए ब्लॉक वार प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। शनिवार को बीएसए जय सिंह ने एबीएसए की बैठक में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में हुई बैठक में बीएसए ने बताया कि प्रेरणा एप के माध्यम से पठन-पाठन की मानीटरिंग की जाएगी। शिक्षकों को समय से विद्यालय जाने, क्लास में रहने, छात्रों के नामांकन की समय-समय पर जांच करने के साथ ही मिड-डे-मील की गुणवत्ता, छात्रों को मिलने वाले ड्रेस, किताबों की उपलब्धता आदि की जांच की जिम्मेदारी भी एबीएसए की है। इसमें किसी तरह की लापरवाही पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ ही एबीएसए भी जिम्मेदार होंगे। बताया कि पांच सितंबर से प्रेरणा एप की लांचिंग होंगी। इसके पहले 26 अगस्त से ब्लॉकवार शिक्षकों का प्रशिक्षण चलाया जाएगा। इसके माध्यम से उन्हें हर दिन की जानकारी अपडेट करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed