Varanasi: फॉरेक्स ट्रेडिंग करने वाले बनारस के हवाला कारोबारियों पर ED की 'टेढ़ी नजर', पुलिस और STF भी सतर्क
पटना के होटल कारोबारी के 50 करोड़ रुपये के गैरकानूनी लेनदेन में वाराणसी निवासी दो हवाला कारोबारियों और उनके सहयोगियों की अहम भूमिका सामने आई थी। विदेशी मुद्रा के बदले भारतीय करेंसी देने वाली शहर की मनी एक्सचेंज एजेंसियों की भूमिका की भी जांची जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टूर एंड ट्रैवल्स की आड़ में गैरकानूनी तरीके से फॉरेक्स ट्रेडिंग करने वाले बनारस के दो हवाला कारोबारियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द ही नोटिस जारी करेगा। साथ ही पूछताछ के लिए प्रयागराज बुलाएगा। इस सिंडिकेट में शामिल अन्य हवाला कारोबारी भी जांच की जद में आएंगे।
शहर में गैरकानूनी तरीके से फॉरेक्स ट्रेडिंग की सूचना पर कमिश्नरेट की पुलिस के साथ ही एसटीएफ की वाराणसी इकाई भी सतर्क हो गई है। पुलिस और एसटीएफ अपने-अपने स्तर पर हवाला कारोबारियों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।
50 करोड़ रुपये के गैरकानूनी लेनदेन का हुआ था खुलासा
पटना के होटल कारोबारी के 50 करोड़ रुपये के गैरकानूनी लेनदेन में वाराणसी निवासी दो हवाला कारोबारियों और उनके सहयोगियों की अहम भूमिका सामने आई थी। ईडी ने हाल के दिनों में दोनों कारोबारियों के वाराणसी स्थित अलग-अलग ठिकानों को खंगाला था।
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की मां को अनहोनी की आशंका, कहा- कुछ हुआ तो समर सिंह और संजय होंगे जिम्मेदार
ये भी पढ़ें: वाराणसी कैंट स्टेशन का नया मॉडल तैयार, आधुनिकता का दिखेगा संगम, बनेंगे योगा सेंटर
नेटवर्क की जड़ें बहुत गहरी
विदेशी मुद्रा के बदले भारतीय करेंसी देने वाली शहर की मनी एक्सचेंज एजेंसियों की भूमिका की भी जांची जा रही है। ऐसे इनपुट मिले हैं कि कुछ मनी एक्सचेंज एजेंसियां भी गैरकानूनी तरीके से फॉरेक्स ट्रेडिंग के काम में दोनों हवाला कारोबारियों की बड़ी मददगार साबित हुई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, संगठित तरीके से संचालित होने वाला यह एक बड़ा नेटवर्क है। इसकी जड़ें बहुत गहरी हैं। विस्तृत पूछताछ और गहन पड़ताल के बाद ही मामले में संलिप्त लोगों के चेहरे उजागर होंगे।