{"_id":"6192bba2ee395055e61f6f26","slug":"easy-journey-from-baba-kashi-vishwanath-to-pashupatinath-varanasi-news-vns622789394","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा काशी विश्वनाथ से पशुपतिनाथ की यात्रा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा काशी विश्वनाथ से पशुपतिनाथ की यात्रा आसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बाबा काशी विश्वनाथ से पशुपतिनाथ की यात्रा अब आसान हो गई है। भारत और नेपाल को एक साथ जोड़ने वाली मैत्री बस सेवा एक बार फिर से बहाल कर दी गई है। नेपाल के काठमांडू से मंगलवार को यात्रियों को लेकर बस कैंट रोडवेज पहुंचेगी। यह सेवा कोरोना काल से बंद थी।
भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा को मार्च 2015 से शुरू किया गया था। इससे रोडवेज को भी अच्छी आय होती थी, नवंबर 2019 में वाराणसी की परमिट समाप्त होने से सिर्फ काठमांडू सेवा जारी रही। मंगलवार से शुरू होने जा रही अंतरराष्ट्रीय मैत्री बस सेवा नेपाल के काठमांडू से रात 10 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 11 बजे कैंट रोडवेज स्टेशन आएगी। जो रात 10 बजे वाराणसी से काठमांडू के लिए रवाना होगी। इसका नया निर्धारित किराया 1750 रुपये प्रति यात्री होगा। बस सेवा शुरू होने से पहले की तरह यात्री काशी से सीधे नेपाल जा सकेंगे। साथ ही इससे भारत-नेपाल के बीच संबंध भी मजबूत होंगे।
---------
भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के तहत मंगलवार को काठमांडू से एक बस यात्रियों को लकर कैंट रोडवेेज आएगी। जो मंगलवार की रात को यात्रियों को लेकर नेपाल रवाना होगी।- कमलाकांत तिवारी, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज