फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   E-rickshaw corridor: The ramp of Nakhi Ghat will stand on 10 pillars

ई-रिक्शा कॉरिडोर : 10 पिलरों पर खड़ा होगा नक्खी घाट का रैंप

Sat, 03 Jul 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw corridor: The ramp of Nakhi Ghat will stand on 10 pillars
सुगम यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित हो रहे ई-रिक्शा कॉरिडोर की डिजाइन में बदलाव किया गया है। दो जगहों पर रैंप में बदलाव के साथ ही नक्खीघाट पर बनने वाला रैंप 10 पिलरों पर खड़ा किया जाएगा। पहले यहां फाउंडेशन पिलर प्रस्तावित था, लेकिन अब पायलिंग पिलर के सहारे पूरी रैप तैयार होगी। शास्त्रीघाट से शुरू होकर पुराना पुल तक बन रहे ई-रिक्शा कॉरिडोर वरुणापार की कनेक्टिविटी खिड़किया घाट तक करने की योजना है। पहले चरण के बाद दूसरे चरण के काम की शुरुआत नक्खीघाट से हो गई है। इसके अलावा वरुणा पुल और पुराना पुल पर रैंप बनाया जाएगा। वीसी ईशा दुहन ने बताया कि बारिश से काम पर थोड़ा प्रभाव पड़ा है। फिर भी प्रयास है कि समय से काम पूरा कर लिया जाए। लगातार समीक्षा और मौका मुआयना किया जा रहा है। वीसी ने बताया कि दूसरे चरण का काम पूरा होने के बाद यू-टर्न में वरुणा सर्किट दिखने लगेगा। नए वैकल्पिक मार्ग के बनने से चौराहों और मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
विज्ञापन

पहले से जमा कूड़ा बन रहा बाधक
नक्खीघाट पर नगर निगम की ओर से जमा किया गया कूड़ा इस परियोजना में बाधक बन रहा है। कूड़े पर एनजीटी की टीम ने भी कुछ महीने पूर्व आपत्ति जताई थी। अब वहां कूड़ा तो नहीं गिराया जाता है, लेकिन वर्षों से जमा कूड़ा बाधक बन रहा है। हालांकि ठेकेदार ने जेसीबी से कूड़े को हटवाकर पक्की मिट्टी को खोदने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ई रिक्शा कॉरिडोर एक नजर में
शास्त्री घाट से राजघाट के बीच 10 किलोमीटर का वैकल्पिक मार्ग
कॉरिडोर के दोनों तरफ हरियाली के साथ ई-रिक्शा स्टैंड, फूड कोर्ट और प्रसाधन की सुविधा
अगस्त तक पूरा किया जाना है दूसरे चरण का काम, 1.5 करोड़ रुपये है परियोजना की लागत
नक्खी घाट, शास्त्री घाट और पुराना पुल पर कनेक्टिविटी के लिए बन रहा है रैंप
कुरुहुआ में अवैध प्लाटिंग तोड़ी
वाराणसी। वीडीए की टीम ने शुक्रवार को नगवां वार्ड के अधीन कुरुहुआ में 20 बीघे में हो रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान जोनल अधिकारी परमानंद यादव, जेई आनंद कुमार अस्थाना, प्रमोद कुमार तिवारी, पीएन दूबे आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed