{"_id":"88f6a833d05ac280516927a40decdfc2","slug":"dust-smoke-and-jam-difficult-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" धूल, धुआं और जाम से सांसत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूल, धुआं और जाम से सांसत
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मंडुवाडीह बाजार के लोग सेतु निगम की अनदेखी से खासे परेशान हैं। मंडुवाडीह आरओबी के निर्माण में आम जन की सहूलियत का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। बिना साइलेंसर के दिन भर शोर करते जेनरेटर, उड़ती धूल और सड़क पर बिखरे सेतु निगम के सामान यहां की दूकानदारी चौपट करने के साथ ही आवागमन में बाधक बन रहे हैं। इन समस्याओं से सेतु निगम के अधिकारी अनजान बने हैं, जिला प्रशासन ने भी आंखें मूंद रखी हैं।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना है कि आरओबी का निर्माण कार्य व्यवस्थित तरीके से कराया जाना चाहिए। उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो समूचे प्रकरण को लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव के संज्ञान में लाया जाएगा और आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
बीते माह जब मुख्य सचिव आलोक रंजन शहर के दौरे पर आए थे तो सेतु निगम ने मंडुवाडीह आरओबी के निरीक्षण के मद्देनजर महमूरगंज में रातोंरात सर्विस रोड बनवा दी थी। साथ ही, उस क्षेत्र में कराए जा रहे पुल के निर्माण कार्य को टिन शेड से घेर कर सब कुछ व्यवस्थित कर दिया था।
विज्ञापन
लेकिन, मंडुवाडीह बाजार की तरफ ऐसा नहीं किया गया। सेतु निगम की ओर से आरओबी के निर्माण के लिए सड़क पर जहां-तहां लोहे के भारी उपकरण रखे गए हैं। जेनरेटर का धुआं भी दूकानों की तरफ निकलता है। तिस पर, खुदाई से उड़ती धूल और जलभराव ने क्षेत्र की दूकानदारी पर जबरदस्त असर डाला है।
इधर के हिस्से में कराए जा रहे निर्माण कार्य को टिन शेड से घेरा भी नहीं गया है, जो राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। धूल, धुआं और जाम से यहां के व्यापारी, आमजन और राहगीर सभी परेशान हैं। मामले की शिकायत सेतु निगम से लेकर जिला प्रशासन तक से की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सेतु निगम के अधिकारी इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।