फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dussehra 2018 ravan dahan today in DLW at varanasi

डीरेका में रावण दहन आज, इस बार अलग होगा नजारा, ये होगा खास 

Thu, 18 Oct 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 18 Oct 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
Dussehra 2018 ravan dahan today in DLW at varanasi
डीरेका में तैयार पुतले - फोटो : amar ujala
बनारस के डीरेका में गुरुवार को दशहरे पर रावण दहन का नजारा पिछली बार से जुदा होगा। वहीं कई नए दृश्य देखने को मिलेंगे। केंद्रीय खेल मैदान पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को जलाने के लिए नया प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


सोने की लंका का भी निर्माण कुछ अलग अंदाज में हुआ है। दो सौ मीटर दूर बने मंच से आग का गोला जाकर रावण की नाभी में लगेगा और रावण जल उठेगा। शाम चार बजे से विजयदशमी समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को दशहरे के दिन होने वाले रूपक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। रावण और उसके कुनबों के पुतलों के निर्माण में 80 बांस, 10 बल्ली, 150 किलो मैदा, 150 पीस साड़ी, 60 किलो विशेष प्रकार के तांत, 150 किलो कागज, पांच किलो रंग और 25 लीटर पेंट का प्रयोग किया गया है। पुतलों के अंदर 50 आवाज के पटाखे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयादशमी समिति के निदेशक एसडी सिंह ने बताया कि डीरेका में पहली बार दस सिरों वाला दशानन होगा। यहां रूपक राम वनगमन से लेकर रावण बध तक कि लीलाओं को रूपक के माध्यम से मूक अभिनय पर प्रस्तुत किया जाएगा।

सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था

Dussehra 2018 ravan dahan today in DLW at varanasi
पुतला - फोटो : amar ujala
डीरेका स्टेडियम, सिनेमा हॉल और बॉस्केटबॉल ग्राउंड परिसर से बाहर के मार्गों पर चारों तरफ साइकिल, रिक्शा, टू-व्हीलर, चार पहिया वाहन आदि पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। इस क्रम में भारतीय खाद्य निगम की ओर से और सेंट जांस स्कूल गेट दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा।

पिकेट गेटों से भी साइकिल व टूव्हीलर का प्रवेश वर्जित रहेगा। गैस सिलेंडर आदि पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं हैंड बैग, पॉलिथीन पैकेट, ट्रांजिस्टर, खिलौने, महिलाओं के बैग टाइप पर्स, पानी के बोतल आदि पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

डीरेका रेलवे पुलिस बल के निरीक्षक राजेश सिन्हा ने बताया कि सौ की संख्या में अतिरिक्त रेलवे पुलिस बल के जवान मेला परिक्षेत्र में चक्रमण करते रहेंगे। इसके अलावा सिविल पुलिस के जवान, सादे वेश में खुफिया पुलिस की तैनाती की गई है।

उधर, रूपक देखने के लिए विजयादशमी समिति के लोगों ने 500 अतिविशिष्ट, 3000 सफेद रंग, 1000 लाल और 2000 हरे रंग के पास जारी किए गए है। रूपक स्थल पर जाने के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed