फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Due to road dispute, woman sprinkles petrol on herself and sets herself on fire, condition critical

Varanasi: रास्ते के विवाद में महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, हालत गंभीर

Sat, 28 Oct 2023 01:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 28 Oct 2023 01:01 PM IST
सार

कारखियांव गांव की रहने वाली पार्वती यादव (50) के घर के समीप स्थित खड़ंजा मार्ग है। उसी को लेकर पड़ोस के ग्रामीणों से लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार को खड़ंजा मार्ग पर मिट्टी गिराई जा रही थी। पार्वती यादव ने रास्ते पर मिट्टी गिराने का विरोध किया। बात न बनने पर उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा लिया।

विज्ञापन
Due to road dispute, woman sprinkles petrol on herself and sets herself on fire, condition critical
Varanasi: रास्ते के विवाद में महिला खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई, हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के फूलपुर थाना के करखियाव गांव में शनिवार को रास्ते के विवाद में एक महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझा कर महिला को सीएचसी पिंडरा में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- PM Research Fellowship: बीएचयू के 14 शोधार्थी 'पीएम रिसर्च फेलोशिप' के लिए चयनित, ये रही छात्रों की पूरी लिस्ट
विज्ञापन

कारखियांव गांव की रहने वाली पार्वती यादव (50) के घर के समीप स्थित खड़ंजा मार्ग है। उसी को लेकर पड़ोस के ग्रामीणों से लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार को खड़ंजा मार्ग पर मिट्टी गिराई जा रही थी। पार्वती यादव ने रास्ते पर मिट्टी गिराने का विरोध किया। बात न बनने पर उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा लिया। गंभीर रूप से झुलसी पार्वती को पिंडरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर फूलपुर थाने की पुलिस और पिंडरा तहसील के राजस्व अधिकारी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में फूलपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार राणावत ने बताया कि पिंडरा सीएचसी के डॉक्टरों ने बताया है कि महिला के शरीर का 15 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। एहतियातन महिला को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल के बर्न वॉर्ड के लिए रेफर कराया गया है। तहरीर के आधार पर प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Due to road dispute, woman sprinkles petrol on herself and sets herself on fire, condition critical
मुकदमा दर्ज। - फोटो : अमर उजाला।

पार्वती का अपने पट्टीदारों से चकरोड की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है। शनिवार को विपक्षियों द्वारा कुछ निर्माण कराए जाने से आक्रोशित पार्वती ने स्वयं को आग लगा ली। पार्वती 20% झुलसी है और उसका उपचार चल रहा है। फूलपुर थाने की पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है। पार्वती के पुत्र की तहरीर पर फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed