{"_id":"5fd8d63c8ebc3e40fc605caa","slug":"due-to-fog-now-chauri-chaura-special-train-will-be-canceled-two-days-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते अब सप्ताह में दो दिन निरस्त रहेगी चौरी चौरा स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते अब सप्ताह में दो दिन निरस्त रहेगी चौरी चौरा स्पेशल ट्रेन
Tue, 15 Dec 2020 09:00 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 15 Dec 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन पर दिखाई पड़ने लगा है। कई ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा तो कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही पूर्व में निरस्त चौरी चौरा स्पेशल ट्रेन को अब सप्ताह में दो दिन निरस्त करने का रेलवे ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार, ट्रेन संख्या 05004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज स्पेशल 18, 19, 25, 26 दिसंबर व 01, 02, 08, 09, 15, 16, 22, 23, 29 व 30 जनवरी को प्रयागराज रामबाग-कानपुर अनवरगंज के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। जबकि 05003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 19, 20, 26, 27 दिसंबर व 02, 03, 09, 10, 16, 17, 23, 24, 30 व 31 जनवरी को कानपुर अनवरगंज-प्रयागराज रामबाग के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन संख्या 04674 अमृतसर-जयनगर स्पेशल 18, 20, 22, 24, 25, 27, 29 व 31 दिसंबर व 01, 03, 05, 07, 08, 10, 12, 14, 15, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28, 29 व 31 जनवरी दिन पूर्ण रूप से निरस्त रहेगी। वहीं 04673 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 19, 21, 23, 24, 26, 28, 30 व 31 दिसंबर व 02, 04, 06, 07, 09, 11, 13, 14, 16, 18, 20, 21, 23, 25, 27, 28 व 30 जनवरी और 01 फरवरी को पूर्ण रूप से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन