{"_id":"691b8940950e0d875d0b0755","slug":"ducts-will-be-constructed-on-two-routes-of-kashi-varanasi-news-c-20-vns1056-1190925-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी के दो रूटों पर डक्ट का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी के दो रूटों पर डक्ट का होगा निर्माण
विज्ञापन
शहर के सुंदरीकरण के तहत वीडीए कराएगा कार्य
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी के दो रूटों पर डक्ट का निर्माण वीडीए की ओर से कराया जाएगा। इस मार्ग की सभी लटके तारों को डक्ट में डाला जाएगा। शहर के सुंदरीकरण की दिशा में वीडीए की ओर से चौकाघाट से मैदागिन और अतुलानंद से कचहरी चौराहा मार्ग पर निर्माण होगा। शहर में आए दिन छोटे-छोटे काम के लिए सड़कों की खोदाई करनी पड़ती है। इस चक्कर में जनता को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत बिजली के तारों, डिश के तार व स्ट्रीट लाइटों के तारों की मरम्मत के लिए सड़कों की खोदाई करनी पड़ती है। वीआईपी विजिट के दौरान सबसे पहले पोस्टर, बैनर के साथ इन्हीं तारों को काटना पड़ता है। इसे देख सड़क की दोनों तरफ डक्ट बनेगा। डक्ट में तारों को डाला जाएगा। खराबी होने पर डक्ट के आसपास के चैंबर को खोलकर मरम्मत की जाएगी। इससे खोदाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। न तारों के कटने से दिक्कत आएगी। डक्ट के निर्माण के लिए वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बिजली विभाग से एस्टिमेट मांगा है।