फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dry frout

20 फीसदी तक बढ़े मसालों के दाम

Sun, 14 Jun 2020 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
dry frout
वाराणसी। कोरोना संक्रमण के दौर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली जड़ी-बूटियों और मसाले का बाजार गर्म हो गया है। अधिकतर जाड़े में इस्तेमाल होने वाले मसालों का इस्तेमाल प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गरमी के मौसम में भी किया जा रहा है। इससे ड्राई फ्रूट और मसालों के बाजार में भी गर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मांग बढ़ने और आवक कम होने के कारण दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। किराना व्यापारियों का कहना है कि पर्याप्त आवक न होने से इनके भाव में 10 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कोरोना काल में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी लोग ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। लॉकडाउन से पहले जो बादाम 700 रुपए किलो बिक रहा था, अब उसकी कीम 800 से 850 के बीच पहुंच गई है। 750 रुपए प्रति किलो बिकने वाला मखाना 800 में और काजू के दाम 900 रुपए प्रति किलो पार कर गए हैं। ऐसे ही 650 रुपए प्रति किलो की दर से बिकने वाली बड़ी इलाइची के दाम 800 रुपए तक पहुंच गए हैं। वहीं दालचीनी, मुलेठी, चिरायता, अजवाइन, कालीमिर्च, अश्वगंधा और सोंठ के दामों में भी 10 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

किराना कारोबारी सत्यम चौरसिया का कहना है कि लॉकडाउन के चलते ड्राई फ्रूट्स और मसालों की पर्याप्त आवक नहीं हो पा रही है, जिसके चलते इनके दामों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेश्वरगंज के कारोबारी राजेश प्रसाद का कहना है कि आमतौर पर अप्रैल-मई में नया माल आ जाने से ड्राई फ्रूट के रेट में गिरावट होती थी, लेकिन इस बार स्थिति विपरीत हो गई है।

व्यापारी सौरभ कनोडिया कहते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी मसाला और ड्राई फ्रूट के सामानों की बिक्री बढ़ी है, जिसकी वजह से भी दाम बढ़ रहे हैं।
दवा व्यापारी संदीप चतुर्वेदी का कहना है कि च्यवनप्राश और काढ़े की बिक्री बढ़ी हुई है। अमूमन इस मौसम में लोग इससे परहेज करते हैं लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इसकी बिक्री तेज हो गई है।
मसालों के दाम
मसाले पहले अब
दालचीनी 300 400
मुलेठी 200 220
बड़ी इलाइची 650 800
छोटी इलाइची 4500 5000
चिरायता 70 90
अजवाइन 160 180
कालीमिर्च 400 480
अश्वगंगधा 280 300
सोंठ 400 450
धनिया 80 100
हल्दी 100 120
लाल मिर्च 170 200
जीरा 175 200-250
ड्राई फ्रूट्स की रेट लिस्ट
---
ड्राईफ्रूट पहले अब
बादाम 700 800-850
काजू 800 900
मखाना 750-800 850
किसमिस 250-300 250 से 350
छुहारा 175-200 300
अखरोट 700 900
अंजीर 950 1100
मुनक्का 450 510
नोट-सभी सामग्री रुपये प्रति किलोग्राम में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed