{"_id":"5ba3563c867a557fe732bc0f","slug":"drunk-husband-killed-his-wife-at-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को पीट कर मार डाला, बचाने पहुंची बूढ़ी मां पर भी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को पीट कर मार डाला, बचाने पहुंची बूढ़ी मां पर भी हमला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ में पत्नी की पीट कर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में मामूली विवाद को लेकर पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बिलरियागंज क्षेत्र के पटवध गांव की है। ग्रामीणों ने आरोपी पति अमरनाथ को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। रामदेव कन्नौजिया का पुत्र अमरनाथ आजमगढ़ शहर में दर्जी की दुकान पर काम करता था। वह अलग रहता था।
अक्सर नशे में धुत होकर घर आता और पत्नी आरती (30) से झगड़ाकर उसे पीटता था। बुधवार रात पौने नौ बजे नशे में धुत होकर घर पहुंचा और आरती को बेतहाशा पीटने लगा। तीनों बच्चे शोर मचाने लगे। अमरनाथ की मां कलिंदरा देवी बचाने पहुंची, तो मां को भी पीट दिया।
बाद में लोगों ने उसे पकड़कर पेड़ से बांध दिया और बुरी तरह घायल आरती को सीएचसी बिलरियागंज ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमरनाथ के पिता रामदेव कन्नौजिया ने बेटे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। आरती की बड़ी बेटी दस वर्ष की है तथा दो छोटे बेटे हैं। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।