{"_id":"5ba92185867a557e8836a162","slug":"drunk-father-attempt-rape-of-minor-daughter-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में नशे में धुत पिता ने बेटी से किया रेप का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में नशे में धुत पिता ने बेटी से किया रेप का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में धुत पिता ने अपनी बेटी के साथ दुराचार का प्रयास किया। बेटी और उसकी मां ने विरोध जताया तो आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कैंट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का प्रयास, मारपीट, धमकाने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मां के साथ थाने पहुंची पीडि़ता ने बताया कि 22 सितंबर की रात वह मां के साथ सोई हुई थी। इसी दौरान उसके पिता ने अश्लील हरकत करते हुए दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर मां और बेटी की आरोपी ने पिटाई की। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीडि़ता की मां ने बताया कि लोकलाज के भय से पहले उसने शिकायत करने की नहीं सोची थी लेकिन बेटी के साथ हुई गलत हरकत देख उससे रहा नहीं गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि फिलहाल आरोपी घर छोड़ कर भागा गया है।

मासूम बच्ची से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
जैतपुरा थाना के सरैया निवासी उस्मान अली को पुलिस ने सोमवार को दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उस्मान अली के खिलाफ रविवार को जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पांच साल की पीडि़ता के साथ जैतपुरा थाने पहुंचे परिजनों का आरोप था कि उनकी बच्ची को घर में अकेला पाकर उस्मान अपने साथ ले गया और दुराचार किया। बच्ची रोेते हुए घर आई और आपबीती सुनाई तो सभी थाने आए।