फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DRM's siege , the SIC office lockout

डीआरएम का घेराव, एसआईसी के कार्यालय पर तालाबंदी

Thu, 25 Feb 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Thu, 25 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
DRM's siege , the SIC office lockout

सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों में तत्काल सुधार सहित रेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करने तथा मंडल रेल चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के सदस्यों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा।

विज्ञापन

 नाराज सदस्यों ने डीआरएम का घेराव किया। बाद में रेलकर्मियों ने प्रेक्षागृह से रैली निकालकर मंडल रेल चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

 सदस्यों ने कहा कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने रेल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि रेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को तत्काल पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाआें में आए दिन हो रही कटौती व मंडल रेल चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को तत्काल रेल प्रशासन बंद करे वरना और व्यापक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
संगठन के संरक्षक सुभाष दूबे ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर किया जाए। महामंत्री अब्दुल शेख ने गैंगमैनों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की। संगठन मंत्री मनोज कुमार सिंह, केंद्रीय कोषाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय, मंडल मंत्री राजीव पाठक, सहायक मंडल मंत्री मोहम्मद अकील अहमद, संयुक्त मंत्री महेंद्र दूबे ने भी अपने विचार रखे।

 प्रदर्शन में विजय नाथ ठाकुर, भजन लाल, कौशर, विवेक मिश्रा, राजेश सिंह, अमित चौधरी, मोहम्मद अजहर सगीर खां, डीके श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, संजय, अजय, राकेश, पियूष, शैलेष, गोपी नाथ, अभिषेक, महेश, राहुल, अभिषेक, डीके मल्ल, बीरेंद्र आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed