फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drizzle during the day rain in the evening mercury reached 31.8 degree in varanasi

Weather In Varanasi: काशी घूमने का है प्लान तो पहले पढ़ लें मौसम का लेटेस्ट अपडेट, IMD ने क्या चेतावनी दी ?

Fri, 16 Sep 2022 01:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 16 Sep 2022 01:43 PM IST
सार

वाराणसी में बीते दो दिन में 39 मिलीमीटर और 4 दिन में 60 मिलीमीटर की बरसात दर्ज की गई है। हवा 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उत्तरी पूर्वी हवाओं के चलने की वजह से मौसम बदला है। रुक-रुककर बारिश होने का यह सिलसिला दो से तीन दिन और देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
Drizzle during the day rain in the evening mercury reached 31.8 degree in varanasi
वाराणसी के चांदपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लोग पिछले सप्ताह जहां तेज धूप और गर्मी से बेचैन हो गए थे, वहीं इस सप्ताह रुक रुक कर बारिश होने से राहत मिली है। गुरुवार को दिन में हवा की रफ्तार तो थमी रही लेकिन शाम को तेज बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम में बदलाव का ही असर है कि तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। यहीं कारण है कि रात में सिहरन जैसा महसूस होने लगा है। 

विज्ञापन

Drizzle during the day rain in the evening mercury reached 31.8 degree in varanasi
वाराणसी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
काशी में आज भी धूप नहीं निकली है। वहीं बीते दो दिन में 39 मिलीमीटर और 4 दिन में 60 मिलीमीटर की बरसात दर्ज की गई है। हवा 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।
पिछले तीन-चार दिनों से हवा में नमी अधिक होने और बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को दिन में तो केवल बूंदाबांदी हुई लेकिन शाम करीब छह बजे हुई तेज बारिश की वजह से शहरी और ग्रामीण इलाकों में कुछ जगहों पर सड़कों पर पानी भी भर गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Drizzle during the day rain in the evening mercury reached 31.8 degree in varanasi
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
हालांकि बूंदाबांदी का सिलसिला बुधवार रात से ही शुरू हो गया था लेकिन अगले दिन सुबह मौसम साफ हो गया था। कुछ देर के लिए धूप भी हुई लेकिन बादलों की आवाजाही की वजह से उसका असर भी कम ही रहा। पिछले सप्ताह 11 सितंबर को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस था जो कि गुरुवार को घटकर 31.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उत्तरी पूर्वी हवाओं के चलने की वजह से मौसम बदला है। रुक-रुककर बारिश होने का यह सिलसिला दो से तीन दिन और देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed