{"_id":"6299a6267863ca5f5401e447","slug":"driver-died-after-falling-from-roof-of-apartment-in-varanasi-who-came-from-ghaziabad-two-days-ago","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर वाहन चालक की मौत, दो दिन पहले गाजियाबाद से आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर वाहन चालक की मौत, दो दिन पहले गाजियाबाद से आया था
Fri, 03 Jun 2022 12:57 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:57 PM IST
सार
वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी स्थित बांके बिहारी अपार्टमेंट की छत से संदिग्ध हाल में एक युवक की गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी लालपुर-पाण्डेयपुर थाना अंतर्गत दौलतपुर स्थित रुद्रा अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से संदिग्ध हाल में गिरने के कारण युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दिल्ली में व्यवसाय करने वाले गाजीपुर निवासी अनिल कुमार यादव रुद्रा अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल पर एक फ्लैट में किराए पर रहते हैं। चमरहां चोलापुर में उनका मकान निर्माणाधीन है। अनिल बुधवार को अपने वाहन से वाराणसी आए थे। लोनी गाजियबाद निवासी वाहन चालक पंकज शर्मा पुत्र मुन्ना लाल अनिल के फ्लैट पर ही रुका था। अनिल ने शुक्रवार सुबह पुलिस को लिखित सूचना दी कि
विज्ञापन
बीती रात पंकज की बालकनी से नीचे गिरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लालपुर-पाण्डेयपुर थाना प्रभारी सतीश यादव ने शव को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया। थाना प्रभारी ने बताया की फ्लैट की जांच करने पर चालक के बैग से शराब की बोतल मिली है।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि शराब का सेवन करने के बाद वो बालकनी में आया होगा और असंतुलित होकर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।