फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drinking water tank will be demolished from next month for ropeway project

Varanasi News: रोपवे परियोजना के लिए अगले माह से ध्वस्त होगी पेयजल टंकी

Sat, 30 Dec 2023 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Drinking water tank will be demolished from next month for ropeway project
कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में रोपवे परियोजना का शुक्रवार को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने हाल जाना। नक्शा लेकर उन्होंने वीडीए वीसी, प्रोजेक्ट मैनेजर और रेल अधिकारियों के साथ मंथन किया। तीसरे भवन के कुछ हिस्सों को तोड़ने पर भी सहमति बनी। वहीं, पेयजल की टंकी भी अगले माह ध्वस्त होगी। सुरक्षा के लिहाज से पेयजल टंकी को तोड़ा जाना है। परियोजना के द्वितीय फेज में नए स्थान पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने रोपवे कार्य का निरीक्षण और एलएचएमएल की प्रोजेक्ट डायरेक्टर पूजा मिश्रा से कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। हिदायत दी कि गेट के सामने अतिक्रमण न होने पाए। रेलवे की चाहरदीवारी से सटे ठेले, खोमचों को भी हटवाने के लिए पुलिस को निर्देशित किया। निरीक्षण में वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, एलएचएमएल की प्रोजेक्ट डायरेक्टर पूजा मिश्रा, नगर नियोजक मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता आनंद कुमार मिश्रा और एडीआरएम लालजी चौधरी, स्टेशन डायरेक्टर गौरव दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed