{"_id":"615f3ec68ebc3e8ba8043fc5","slug":"drinking-water-supply-stalled-in-hukulganj-people-upset-varanasi-news-vns6160174101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुकुलगंज में पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुकुलगंज में पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान
विज्ञापन
शहर की बुनियादी सुविधाओं पर काफी धन खर्च किया जा रहा है फिर भी नागरिक परेशान हैं। हुकुलगंज क्षेत्र में दो दिनों से नियमित पीने के पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हैं।
बुधवार को पितृ विसर्जन के दिन और बृहस्पतिवार को नवरात्र शुरू होने के बाद लोगों को दिनभर पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी। लोगों का आरोप है कि पेयजल की दो-दो पाइप लाइन बिछाई गई है इसके बाद भी बदबूदार पानी आ रहा है।
क्षेत्रीय नागरिकों ने कहा कि मकबूल आलम रोड पर सांस्कृतिक संकुल के सामने पाइपलाइन महीने भर से क्षतिग्रस्त है। जलकल के अधिकारियों ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए बुधवार को शहर में वीवीआईपी आगमन के मद्देनजर सुबह 11 बजे से ही आपूर्ति ठप कर दी। ताकि लीकेज को छिपाया जा सके। इसके बाद रात लगभग 11 बजे सप्लाई दी गई। बृहस्पतिवार को आपूर्ति कई टुकड़ों में कई गई। इससे इलाके की करीब पांच हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
कोट
क्षेत्र में दो-दो पाइप लाइन बिछाई गई है। इसके बाद भी नियमित आपूर्ति नहीं होती है। पानी भी बदबूदार आ रहा है। नंदलाल गुप्ता, हुकुलगंज
क्षेत्र में बुधवार को सुबह 11 बजे से पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई। रात 11 बजे आपूर्ति हुई। इससे काफी परेशानी उठानी पड़ी। - रामाश्रय
दो दिन से नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को भी सुबह 10:30 बजे के बाद आपूर्ति नहीं हुई। शाम को सप्लाई दी गई। - राजेंद्र प्रसाद
सांस्कृतिक संकुल के सामने महीनेभर से लीकेज है। अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - बृजेश कुमार श्रीवास्तव, पार्षद हुकुलगंज
हुकुलगंज क्षेत्र में मुख्य पेयजल पाइप के साथ ब्रांच लाइन भी बिछाई गई है। कौन सी पाइप में लीकेज है इसे दिखाकर ठीक कराया जाएगा। - फणींद्र राय, जीएम, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई।
एक दूसरे पर टालते रहे अधिकारी
वाराणसी। सांस्कृतिक संकुल के सामने खराब पेयजल पाइप की मरम्मत के लिए जलकल, जलनिगम के अधिकारी एक दूसरे पर टालते रहे। जलकल के जीएम राघवेंद्र का कहना था कि उनके विभाग की ओर से लीकेज की शिकायतों को पूरी तरह से निस्तारित कर दिया गया है। जबकि जलनिगम के जीएम एके पुरवार का कहना था कि इस संबंध में गंगा प्रदूषण नियंत्रण बता सकता है।