फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DRI seized 20 gold biscuits worth 2 crore rupees and arrested two smugglers in varanasi

DRI ने जब्त किया दो करोड़ का सोना: कमर में बांधकर सोने के 20 बिस्किट लेकर दिल्ली जा रहे थे तस्कर, गिरफ्तार

Mon, 08 Jan 2024 10:52 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 08 Jan 2024 10:52 AM IST
सार

डीआरआई की टीम ने ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में सवार दो लोगों की तलाशी ली तो एक के कमर में टेप में लपेटे हुए सोने के 16 बिस्किट बरामद हुए। वहीं दूसरे के पास से चार बिस्किट मिले। तस्करों को गिरफ्तार कर सोने के 20 बिस्किट डीआरआई टीम द्वारा जब्त किए गए।

विज्ञापन
DRI seized 20 gold biscuits worth 2 crore rupees and arrested two smugglers in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने चंदौली के पीडीडीयू नगर स्टेशन से ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में सवार दो तस्करों के पास से म्यांमार से लाए गए सोने के 20 बिस्किट बरामद किए हैं। बरामद सोने का वजन तीन किलो 320 ग्राम बताया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद सोने की कीमत दो करोड़ सात लाख 84 हजार 139 रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दोनों आरोपियों की पहचान तमिलनाडु के कोयंबटूर निवासी अरविंद चंद्रकांत कदम और महाराष्ट्र के सांगली के अमित श्रीरंग जाधव के रूप में हुई है। दोनों को रविवार को स्पेशल सीजेएम की कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। डीआरआई की वाराणसी इकाई के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि म्यांमार से तस्करी कर सोने की खेप असम में गुवाहटी के समीप कामाख्या लाई गई। वहां से विदेशी सोना लेकर दो तस्कर ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर स्टेशन से दबोचे गए तस्कर
इस सूचना के आधार पर पीडीडीयू नगर स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार किया गया। ट्रेन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर रुकी तो डीआरआई की टीम ने उसकी बोगी एच-1 में सवार 51 वर्षीय अरविंद और 24 वर्षीय अमित की तलाशी ली। तलाशी में अरविंद की कमर में कपड़ा बंधा हुआ मिला। कपड़ा खुलवाने पर उसके अंदर ब्राउन टेप में लपेटे हुए सोने के 16 बिस्किट बरामद हुए। इसी तरह से अमित की भी कमर से ही ब्राउन टेप में लपेटे हुए सोने के चार बिस्किट बरामद हुए। बरामद हुए विदेशी सोना के आधार पर दोनों को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed