फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DREKA

डीरेका बचाओ संघर्ष समिति को मिला ट्रेड यूनियनों का समर्थन

Wed, 31 Jul 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
DREKA
वाराणसी। डीरेका बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल सीटू के जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव तथा बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहायक महामंत्री राम नगीना सिंह से मिला। उनके साथ सरकारी संस्थाओं के निगमीकरण के प्रयास को लेकर विस्तृत वार्ता की। सीटू व बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस लड़ाई में साथ देने का वादा किया। शिवनाथ यादव ने कहा कि भारत सरकार जिस तरीके से सरकारी संस्थाओं के निगमीकरण के रास्ते पर ले जा रही है यह देश के लिए बहुत ही घातक है।
विज्ञापन

डीरेका बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक बीडी दुबे ने वाराणसी व देश की सभी संगठनों से यह आह्वान किया है कि निगमीकरण के खिलाफ सभी संगठन एकजुट हों। कर्मचारी परिषद के सदस्य प्रदीप यादव व नवीन सिन्हा ने वार्ता के दौरान इस बात पर जोर दिया कि आने वाले समय में जितने भी सरकारी व अर्ध सरकारी सेक्टर में काम करने वाले संगठन हैं। उन सभी को एक मंच पर लाकर इस विरोध को और धारदार व तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई पूंजीवाद बनाम मध्यम व गरीब वर्ग के हितों व उनके अधिकारों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed