फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DRDO Hospital varanasi contract with Apollo for fight against corona action plan start for corona virus third wave

वाराणसी में तैयार डीआरडीओ अस्पताल का अपोलो से करार, तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू

Thu, 13 May 2021 12:05 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 May 2021 12:05 AM IST
सार

कोरोना संकट काल में मरीजों की सुविधाओं के लिए बने वाराणसी में बने डीआरडीओ अस्पताल का अपोलो अस्पताल से करार हो गया है। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण दर कम होने के साथ ही वाराणसी में तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।

विज्ञापन
DRDO Hospital varanasi contract with Apollo for fight against corona action plan start for corona virus third wave
वाराणसी में डीआरडीओ का कोविड अस्पताल तैयार, कई सुविधाओं से है लैस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संकट काल में मरीजों की सुविधाओं के लिए वाराणसी में बने डीआरडीओ अस्पताल का अपोलो अस्पताल से करार हो गया है। अब अपोलो की सुविधाओं, संसाधनों के साथ पर प्रयोगों का लाभ बीएचयू के अस्थायी अस्पताल को मिलेगा। एक महीने में वाराणसी में 35 एचएफएनसी भी बढ़ गया है।

विज्ञापन


कोविड प्रभारी और एमएलसी एके शर्मा ने बुधवार को सर्किट हाउस में तीसरी लहर की आशंका से पहले तैयारी और वर्तमान कोरोना संकट के बीच किए गए कामों की जानकारी साझा की। एके शर्मा ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण दर कम होने के साथ ही वाराणसी में तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन


इसके लिए बीएचयू, स्वास्थ्य विभाग के साथ सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गठित होगी। यह टीम भविष्य की जरूरतों के साथ तीसरी लहर से निपटने के लिए सलाहों पर काम करेगी। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र होने के कारण प्रधानमंत्री कार्यालय ने वाराणसी की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ की निगरानी से बेहतर हुआ काम

अब तीसरी लहर की आशंका में बच्चों पर प्रभाव की बात कही जा रही है। ऐसे में कुछ अस्पतालों को बच्चों के हिसाब से विकसित करने की तैयारी है। इसमें एक्सपर्ट टीम अध्ययन के आधार पर सुझाव भी देगी। काशी कोविड कमांड सिस्टम ने संक्रमण की रोकथाम के लिए बहुत अच्छा काम किया।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि डीआरडीओ के अस्पताल का अपोलो हास्पिटल से करार हुआ है। इसमें प्रशिक्षण आदि के साथ नए प्रयोगों का लाभ यहां मिलेगा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के दौरान 54 एचएफएनसी था, अब उसमें 35 का इजाफा हो गया है।

उन्होंने बताया कि आरएनए मशीन लगने से अब 10 हजार सैंपल की जांच की जा रही है। पीएमओ की निगरानी के चलते प्रतिदिन 700 रेमडेसिविर उपलब्ध हुआ और अस्पतालों में बेड की सुविधा के चलते अब आसपास के जिलों को भी लाभ मिल रहा है।

बनारस के 8 सीएसची भी अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

वाराणसी डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि जिले के आठ सीएचसी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए गए हैं। 24 घंटे यहां सुविधाएं मिल रही है और सीएचसी प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गांवों में टीम अब तक 70 हजार लक्षण वाले मरीजों को दवा किट पहुंचाई गई है। सीएसआर और लोगों की मदद से आक्सीजन प्लांट से लेकर बहुत सुविधाएं मुहैया हो पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed